घर के मुख्यद्वार के सामने वृक्ष हो तो उसका दोष एवं उपाय ।। Main gate Par Tree.
हैल्लो फ्रेण्ड्सzzz,
मित्रों, आज हम आपके घर के मुख्यद्वार पर होने वाले वास्तुदोष और उसके उपाय के विषय में बात करेंगे । मूलतः घर में होने वाले वास्तु दोष एवं मुख्य द्वार के वास्तु दोष और साथ में उनके समाधान के विषय में भी बात करंगे।।
कुछ ऐसे उपाय जिसे कर के आप अपने घर से वास्तु दोष खत्म कर सकते हैं। साथ ही आप अपने जीवन में हर प्रकार के सुख एवं समृद्धि ला सकते हैं। अगर आपके घर में आये दिन झगड़े होते हैं, अशांति रहती है।।
यदि आपके घर के मुख्यद्वार के सामने वृक्ष होना भी वास्तु के अनुसार अशुभ माना गया है। इससे घर का मुखिया आये दिन बीमार रहता और परिवार में अचनाक समस्यायें भी आ जाती है।।
कोर्ट-कचहरी से सम्बन्धित परेशानियां भी उत्पन्न होती है। इसके लिए आप यह उपाय कर सकते हैं। घर के मुख्यद्वार के उपर बाहर की ओर अष्टकोणीय दर्पण लगायें। इससे बाहर से आनेवाली नकारात्मक उर्जा से बचा जा सकता है।।
लगभग 9 इन्च का स्वास्तिक घर के मुख्यद्वार पर बनायें। इससे बाहर से आनेवाली नकारात्मक उर्जा से बचा जा सकता है। यदि घर का मुख्यद्वार किसी अन्य निर्माण के कारण अवरूद्ध हो जाये।।
अथवा आपके मकान के सामने किसी दूसरे मकान के निर्माण के वजह से घर का मुख्यद्वार ढक जाये तो इसे भी अशुभ माना जाता है। मुख्यद्वार के अवरूद्ध होने की स्थिति पर विशेष ध्यान देना चाहिए।।
इसी प्रकार किसी दूसरे मकान का कोना मुख्यद्वार को बेधित कर रहा हो तो गृहस्वामी को ह्रदय रोग होने की आशंका बनी रहती है। इसके लिए आप यह उपाय कर सकते हैं।।
मुख्यद्वार की दहलीज के नीचे छः सुनहरे सिक्के पंक्तिबद्ध रूप में दबा दें। घर के मुख्यद्वार की दहलीज पर छः इन्च की लाल रंग की चौड़ी पट्टी बनवायें।।