HomeArticlesAstro Articlesकुण्डली के दशम घर में बैठे चन्द्रमा का शुभाशुभ फल।।

कुण्डली के दशम घर में बैठे चन्द्रमा का शुभाशुभ फल।।

कुण्डली के दशम घर में बैठे चन्द्रमा का शुभाशुभ फल।। Dasham Ghar Me Chandrama.

हैल्लो फ्रेण्ड्सzzz,

मित्रों, आज हम जन्म कुण्डली के दशवें भाव में बैठे चन्द्रमा के शुभाशुभ फलों के विषय में बात करेंगे। मूलतः दशमस्थ चन्द्रमा के कारण आप समाज में प्रतिष्ठित व्यक्ति होंगे।।

आप सफलता तो प्राप्त करेंगे ही साथ ही लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता भी अच्छी खासी होगी। आप कार्यकुशल व्यक्ति होंगे अत: आप निश्चय ही अपने जीवन में बडी सफलता प्राप्त करेंगे।।

आप दयालु और निर्मल स्वाभाव के बुद्धिमान व्यक्ति होंगे। आप लोगों का हित करते हुए बहुत बडे यश के भागीदार बनेंगे। आप स्वभाव से संतोषी व्यक्ति होंगे।।

व्यापार और व्यवसाय के मामलों में भी आपकी कार्यकुशलता उत्तम होगी। माता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। यही नहीं लगभग अधिकांश स्त्रियों के साथ आपके सम्बन्ध अच्छे रहेंगे।।

लेकिन आप अपने बच्चों को लेकर बहुत प्रसन्न नहीं रहेंगे। यह भी हो सकता है, कि आपको अपने व्यवसाय में कई बार परिवर्तन करना पडे। आपको विदेश यात्राएं करने का मौका अवश्य मिलेगा।।

अगर आप महत्वाकांक्षी हुए और अपने कार्य का दायरा बडा करने का प्रयास किया तो आपको कोई बडा पद भी प्राप्त हो सकता है। हो सकता है, कि वह पद सरकार की तरफ़ से भी हो।।

आपकी उम्र का २४वां और ४३वां वर्ष आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली सिद्ध होगा। चन्द्रमा की यह स्थिति आपको लम्बी उम्र देने में भी सहायक सिद्ध होगी।।

ज्योतिष के सभी पहलू पर विस्तृत समझाकर बताया गया बहुत सा हमारा विडियो हमारे  YouTube के चैनल पर देखें । इस लिंक पर क्लिक करके हमारे सभी विडियोज को देख सकते हैं – Click Here & Watch My YouTube Channel.

इस तरह की अन्य बहुत सारी जानकारियों, ज्योतिष के बहुत से लेख, टिप्स & ट्रिक्स पढने के लिये हमारे ब्लॉग एवं वेबसाइट पर जायें तथा हमारे फेसबुक पेज को अवश्य लाइक करें, प्लीज – My facebook Page.

वास्तु विजिटिंग के लिये तथा अपनी कुण्डली दिखाकर उचित सलाह लेने एवं अपनी कुण्डली बनवाने अथवा किसी विशिष्ट मनोकामना की पूर्ति के लिए संपर्क करें ।।

किसी भी तरह के पूजा-पाठ, विधी-विधान, ग्रह दोष शान्ति आदि के लिए तथा बड़े से बड़े अनुष्ठान हेतु योग्य एवं विद्वान् ब्राह्मण हमारे यहाँ उपलब्ध हैं ।।
 
संपर्क करें:- बालाजी ज्योतिष केन्द्र, गायत्री मंदिर के बाजु में, मेन रोड़, मन्दिर फलिया, आमली, सिलवासा ।।
 
WhatsAap & Call: +91 – 8690 522 111.
E-Mail :: astroclassess@gmail.com
Balaji Jyotish Kendra
Balaji Jyotish Kendrahttp://balajijyotish.com
Balaji Jyotish Kendra par Vedic Astrology, Kundli Analysis, Horoscope Reading aur Astro Remedies step-by-step. Online astrology classes, practical training aur expert guidance ke saath apni jyotish knowledge ko professional level tak Pahuchaye. Contact Us.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments