Home Vedic Articles व्यापार में किये गए जादू-टोने बेअसर करने के उपाय।।

व्यापार में किये गए जादू-टोने बेअसर करने के उपाय।।

Business Me Kiya-Karaya Kaise Hataye
Business Me Kiya-Karaya Kaise Hataye

व्यापार में नुकशान हेतु किये गए जादू-टोने बेअसर करने के सहज उपाय।। Business Me Kiya-Karaya Kaise Hataye.

हैल्लो फ्रेण्ड्सzzz,

मित्रों, अगर आपको अपने व्यापार में यदि आशाजनक लाभ नहीं मिल रहा है अथवा काम तो ठीक चल रहा है परन्तु अकारण ही धन का अपव्यय हो जाता है अथवा हानि का सामना करना पडता है तो हमारे ज्योतिष शास्त्र में बहुत से उपाय सुझाए गए हैं ।।

सामान्यतया हरेक व्यक्ति अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए ही व्यापार करता है । प्रत्येक व्यापारी अपना व्यापार बढ़ाने के लिये अथवा अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए तरह-तरह के उपाय भी करते है ।।

मित्रों, ये ज्योतिषीय उपाय आज का बनाया हुआ विषय नहीं है अपितु ये सदियों से चली आ रही परम्परा है । आज मैं आपलोगों को कुछ ऐसे ही उपाय जो सदियों से हमारे बीच प्रचलित है बताते हैं, जिसको अपनाकर आप अपना व्यापार बढ़ा सकते हैं ।।

सबसे पहले जब भी आप अपना दूकान या व्यापार आरम्भ करें तो एक चांदी की कटोरी में धनियां रखकर उसके ऊपर चांदी के लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित करें ।।

Charanamrit Ki Mahima
Charanamrit Ki Mahima

बाद में इसे दूकान या अपने ऑफिस में पूर्व दिशा की ओर मुंह करके स्थापित करना चाहिये और प्रतिदिन दूकान अथवा ऑफिस खोलकर पूजन करते समय पांच अगरबत्तियां या धूपबत्ती जलायें, इससे आपके व्यापार का लाभ बढने लगता है।।

यदि आपके दूकान में ग्राहक नहीं आ रहे हैं, तो आप मिटटी के चार कलश अथवा कोई भी बर्तन लेकर एक में जौ, दूसरे में काले तिल, तीसरे में साबुत हरे मूंग और चौथे में पीली सरसों भर कर रख दें।।

उपरोक्त चारों प्रकार के अन्न से भरे पात्र वर्ष भर के लिए अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान में किसी सुरक्षित स्थान पर रख दें । फिर एक वर्ष बाद उन्हें किसी नदी अथवा बहते पानी में विसर्जित कर दें । प्रतिवर्ष इस टोटके को करें उम्मीद से अधिक लाभ होगा ग्राहक आपके दूकान में आकर्षित होंगे।।

मित्रों, अपने व्यवसाय की वृद्धि के लिए एक लोहे के कील में काले धागे से सात हरी अखंडित मिर्च और एक बेदाग़ नींबू मंगलवार या शनिवार को सुबह-सुबह बांधकर लगाना चाहिए।।

परन्तु अगर यह हरी मिर्च और नींबू व्यापारी की पत्नी या बेटी के द्वारा बनाया जाये तो और भी ज्यादा प्रभावी होता है। बाजार में मिलने वाला नींबू और मिर्च कोई लाभ नहीं देता हाँ अगर कोई ब्राह्मण के हाथ से लगा हो तो प्रभावी होता है।।

अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान में प्रतिष्ठित श्रीयन्त्र और व्यापार वृद्धि यन्त्र तथा श्रीकुबेर यन्त्र की शुभ मुहूर्त में विधिवत स्थापना किया जाय तो इससे व्यापार में हानि नहीं होती और लाभ में वृद्धि होने लगती है।।

मित्रों, अगर आपको ऐसा लगता है, कि कोई शत्रु आपकी दूकान या ऑफिस में तांत्रिक क्रिया करके आपको हानि पंहुचाने का प्रयास कर रहा है तो आप शनिवार को सुबह पांच पीपल के पत्ते और आठ पान के साबुत डंडीदार पत्ते लेकर लाल धागे में पिरोकर दूकान में पूर्व की तरफ बाँध दें और ऐसा अगर आप हर शनिवार को करें तो तांत्रिक क्रिया बेअसर हो जायेगी तथा आपका लाभ बढ़ जाएगा।।

एक दूसरा और प्रभावी उपाय ये हैं, कि शम्मी वृक्ष की एक छोटी सी लकड़ी को पान के पत्ते में लपेटकर अपने पैसे रखने वाले गल्ले में इसे रखने से भी तांत्रिक क्रिया बेअसर हो जाती है।।

मित्रों, आयात-निर्यात तथा दूसरे नगरों से सम्बंधित व्यापारियों अथवा बड़े व्यापारियों को एक दक्षिणावर्ती शंख को एक लाल रंग के कपडे में बांधकर माता लक्ष्मी की प्रतिमा के पास दूकान अथवा ऑफिस में सदैव रखनी चाहिए।।

astro classes, Astro Classes Silvassa, astro thinks, astro tips, astro totake, astro triks, astro Yoga

यदि कोई आपका पैसा खाकर बैठ गया है, वापस नहीं दे रहा है अथवा आपके ऊपर बैंक का लोन अधिक हो गया हो जिसका ब्याज काफी बढ़ रहा है तो आप गाय के खुर (पैर) की मिटटी, किसी भी मंदिर के द्वार की मिटटी, भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर के द्वार की मिटटी और अस्तबल अर्थात घुड़साल की मिटटी एक ताम्बे के लोटे में भरकर दूकान में रखे उस मिटटी में सात अगरबत्ती गिनकर प्रतिदिन लगाएं और घर जाते समय पांच अगरबत्ती गिनकर लगाएं । ऐसा प्रतिदिन करने से व्यवसाय में वृद्धि होगी और क़र्ज़ स्वतः उतरने लगेगा ।।

दोस्तों, यदि स्थिति बहुत ही चिंताजनक हो अर्थात व्यवसाय बिलकुल ही ठप्प सा हो गया हो तो अलग-अलग दिन घर से ऑफिस के लिये निकलते समय अलग-अलग उपाय करके निकलें । जैसे – रविवार को पान खाकर दूकान या ऑफिस खोलें और यदि आप पान नहीं खाते है तो एक पान का पत्ता साथ में ले जायें और शाम को उसे किसी मंदिर में अर्पित कर दें ।।

सोमवार को दर्पण, मंगलवार को गुड़ खा कर और बुधवार को धनिया चबाते हुए जाना चाहियें । गुरुवार को जीरा खाकर तथा शुक्रवार को दही खाकर दूकान खोलनी चाहिए । शनिवार को अदरक खाकर घर से निकलना शुभ होता है और दूकान या ऑफिस में हमेशा दाहिने पैर से ही प्रवेश करना तथा घर आते समय बांये पैर से ही दूकान से निकलना अत्यन्त शुभ होता है ।।

मित्रों, इन सभी बातों को ध्यान से पढ़ें और पूरी श्रद्धा व विश्वास से करें तो निश्चित ही माँ लक्ष्मी की कृपा आप पर होगी तथा आपका व्यवसाय उन्नति के शिखर पर पहुँचेगा तथा सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी ।।

चलिए अन्तिम में चलते-चलते एक हेल्थ टिप्स देते चलूँ । मित्रों, अगर कोई व्यक्ति आपके घर में निरन्तर अस्वस्थ्य रहता है तो गुरूवार को आटे के दो पेड़े बनाकर उसमें गीली चने की दाल के साथ गुड़ और थोड़ी सी पिसी काली हल्दी को दबाकर रोगी व्यक्ति के उपर से 7 बार उतार कर गाय को खिला दें, यह उपाय लगातार 3 गुरूवार करने से आश्चर्यजनक लाभ मिलेगा ।।

Dhan Bhav Me Shukra
Dhan Bhav Me Shukra

ज्योतिष के सभी पहलू पर विस्तृत समझाकर बताया गया बहुत सा हमारा विडियो हमारे   YouTube के चैनल पर देखें । इस लिंक पर क्लिक करके हमारे सभी विडियोज को देख सकते हैं – Click Here & Watch My YouTube Video’s.

इस तरह की अन्य बहुत सारी जानकारियों, ज्योतिष के बहुत से लेख, टिप्स & ट्रिक्स पढने के लिये हमारे ब्लॉग एवं वेबसाइट पर जायें तथा हमारे फेसबुक पेज को अवश्य लाइक करें, प्लीज – My facebook Page.

वास्तु विजिटिंग के लिये तथा अपनी कुण्डली दिखाकर उचित सलाह लेने एवं अपनी कुण्डली बनवाने अथवा किसी विशिष्ट मनोकामना की पूर्ति के लिए संपर्क करें ।।

किसी भी तरह के पूजा-पाठ, विधी-विधान, ग्रह दोष शान्ति आदि के लिए तथा बड़े से बड़े अनुष्ठान हेतु योग्य एवं विद्वान् ब्राह्मण हमारे यहाँ उपलब्ध हैं ।।

संपर्क करें:- बालाजी ज्योतिष केन्द्र, गायत्री मंदिर के बाजु में, मेन रोड़, मन्दिर फलिया, आमली, सिलवासा ।।

WhatsAap & Call: +91 – 8690 522 111.
E-Mail :: [email protected]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!