बुधवार को इन कार्यों को भूलकर भी ना करें वर्ना पछताएंगे।। Budhvar Ko In Karyon Ko Na Karen.
मित्रों, बुधवार अथवा बुध ग्रह की प्रकृति चर और सौम्य मानी गई है। ज्योतिष के अनुसार यह भगवान गणेश और दुर्गा माता का दिन माना जाता है। परंतु इसके देवता बुध हैं जो चंद्रमा के पुत्र हैं। कमजोर मस्तिष्क वालों को बुधवार के दिन उपवास रखना चाहिए, क्योंकि बुधवार का दिन बुद्धि प्राप्ति का दिन होता है। आइये जानते हैं, कि बुधवार को दिन कौन से कार्य नहीं करना चाहिए। साथ ही कौन सा कार्य करना शुभ होता है।।
बुधवार के दिन उत्तर, पश्चिम और ईशान कोण की यात्रा न करें। खासकर ईशान दिशा में दिशाशूल रहता है। यदि बहुत ज्यादा जरूरी हो तो तिल या धनिया खाकर ही घर से निकलें। बुधवार को हरी सब्जी का त्याग कर देना चाहिए। बुधवार को धन का लेन-देन नहीं करना चाहिए।।
बुधवार को लड़की की माता को सिर नहीं धोना चाहिए। ऐसा करने से लड़की का स्वास्थ्य बिगड़ता है। साथ ही उसके जीवन में कोई बड़ा कष्ट आना शुरु हो जाता है। बुधवार और शुक्रवार के दिन यदि पुष्य नक्षत्र हो तो उसमें कोई भी शुभ कार्य नहीं करते हैं। बुधवार के दिन दूध की खीर या अन्य कोई व्यंजन जिसमें दूध जलने की संभावना हो नहीं बनाना चाहिए।।
मित्रों, बुधवार के दिन किसी बहन, मौसी, बुआ या फिर किसी कन्या का अपमान नहीं करना चाहिए। बुधवार के दिन पान न खाएं, मान्यतानुसार इससे आर्थिक रूप से जातक संकटों से घिर सकता है। बुधवार के दिन नए जूते-कपड़े, टूथ ब्रश और कंघा आदि नहीं खरीदना चाहिए और न ही नए कपड़े पहनना चाहिए।।