दशवें घर में बैठा गुरु ऐश्वर्यवान सुखी और समृद्ध बनाता है।।

Dasham Ghar Me Baithe Guru
Dasham Ghar Me Baithe Guru

दशवें घर में बैठा गुरु ऐश्वर्यवान सुखी और समृद्ध बनाता है।। Dasham Ghar Me Baithe Guru Ka fal.

हैल्लो फ्रेण्ड्सzzz,

मित्रों, आज हम बात करेंगे कुण्डली के दशम घर में बैठे गुरु के विषय में, कि यदि आपकी कुण्डली के दशम भाव में गुरु बैठा हो तो आपको किस प्रकार का क्या शुभ या अशुभ फल दे सकता है।।

जन्म कुण्डली के दशम घर में बैठा बृहस्पति आपको चरित्रवान और स्वतंत्र विचारक बनाने के साथ ही विवेकी न्यायी और सत्यवादी भी बनाता है।।

आप सत्कर्मी पुण्यात्मा और साधु समान व्यक्ति होंगे। आपको शास्त्रों का विधिवत ज्ञान होना चाहिए और आपकी रुचि ज्योतिष शास्त्र में भी होनी चाहिए।।

आप को भूमि सुख और भूमि के माध्यम से खूब लाभ मिलता रहेगा। आपको उत्तम वाहनों का सुख भी मिलेगा। आप अपने गुणों के कारण समाज में पूजित होंगे।।

आप अपने प्रभाव के कारण सर्वत्र सम्मान प्राप्त करेंगे। आपका यश अतुलनीय होगा और आप अपने पूर्वजों से अधिक प्रतापी होंगे। आप अपने माता-पिता का बडा आदर करेंगे।।

आपके पिता भी आपको बडा स्नेह करेंगे। आप खूब धन कमाकर, ऐश्वर्यवान, सुखी और समृद्ध बनेंगे। आप सुंदर वस्त्र और आभूषणों से युक्त होंगे। आपको कार्य आरम्भ करते ही सफलता मिलने लगेगी।।

आपको भाइयों के माध्यम से भी धन मिल सकता है। आपको स्त्री और पुत्र का सामन्य सुख मिलेगा। अर्थात संतान को लेकर या फिर संतान के भविष्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं।।

स्वास्थ्य सुख भी सामान्य रहेगा। आपके घर पर बहुत लोग भोजन करेंगे। आप, प्रवचन कर्ता, भिक्षुक, जज, और आयात-निर्यात कर्ता हो सकते हैं।।

ज्योतिष के सभी पहलू पर विस्तृत समझाकर बताया गया बहुत सा हमारा विडियो हमारे  YouTube के चैनल पर देखें । इस लिंक पर क्लिक करके हमारे सभी विडियोज को देख सकते हैं – Click Here & Watch My YouTube Channel.

इस तरह की अन्य बहुत सारी जानकारियों, ज्योतिष के बहुत से लेख, टिप्स & ट्रिक्स पढने के लिये हमारे ब्लॉग एवं वेबसाइट पर जायें तथा हमारे फेसबुक पेज को अवश्य लाइक करें, प्लीज – My facebook Page.

वास्तु विजिटिंग के लिये तथा अपनी कुण्डली दिखाकर उचित सलाह लेने एवं अपनी कुण्डली बनवाने अथवा किसी विशिष्ट मनोकामना की पूर्ति के लिए संपर्क करें ।।

किसी भी तरह के पूजा-पाठ, विधी-विधान, ग्रह दोष शान्ति आदि के लिए तथा बड़े से बड़े अनुष्ठान हेतु योग्य एवं विद्वान् ब्राह्मण हमारे यहाँ उपलब्ध हैं ।।

संपर्क करें:- बालाजी ज्योतिष केन्द्र, गायत्री मंदिर के बाजु में, मेन रोड़, मन्दिर फलिया, आमली, सिलवासा ।।

WhatsAap & Call: +91 – 8690 522 111.
E-Mail :: [email protected]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here