जान लीजिये शुक्रवार को खट्टा खाएँगे तो आपके साथ क्या होगा?।। Friday ko Khatta Na Khaye.
मित्रों, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक दिन के हिसाब से अलग-अलग उपाय करने से आपके सभी कार्य शीघ्र ही सफल हो जाते हैं। क्यूंकि दिन के हिसाब से किस दिन कौन से कार्य करने चाहिए? कुछ हल्के-फुल्के उपाय जिसे करने के बाद हम घर से बाहर निकलें तो हमारे सभी कार्य सफल हो ही जाएंगे।।
यूं तो सप्ताह का प्रत्येक दिन शुभ माना जाता है। सप्ताह के सातों दिन का अपना अलग-अलग महत्व है। कई बार हमलोग दिन की शुभता को देखते हुए महत्वपूर्ण काम करते हैं। इसके बारे में शास्त्रों में भी बताया गया है। आज हम शुक्रवार के लिए कुछ विशिष्ट उपाय आपलोगों को बताते हैं।।
शुक्रवार को कुछ खाएं या न खाएं लेकिन इस चीज को जरूर खाएं। इस चीज को खाकर घर से निकलने से बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है। मान्यता है, कि मां लक्ष्मी को सफेद चीजें बहुत ही पसंद है। आज के दिन घर से बाहर निकलने से पहले दही जरूर खाएं।।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह का सम्बन्ध खट्टे स्वाद से होता है। अतः अगर शुक्र कुंडली में ख़राब हो तो खट्टे से परहेज करना चाहिए। जो लोग संतोषी माता की पूजा करते हैं, उन्हें भी शुक्रवार को खट्टे से परहेज करते हैं। क्या शुक्रवार को खट्टा नहीं खाना चाहिए? ये सवाल कई लोगों के मन में आता है। इसका जबाब ज्योतिष के अनुसार यही है।।