सफलता का सीक्रेट उपाय।। Safalata Ka Mantra.
हैल्लो फ्रेंड्सzzz.
मित्रों, ज्योतिष के हर महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी आपलोगों को दिया है। आज मैं आपलोगों को ऐसी बात बता रहा हूँ, जो शायद आज के पहले आपलोगों ने अनुभव नहीं किया होगा। परंतु आज हम ऐसे ही एक बहुत ही प्रभावी उपाय बताता हूँ। ऐसे ही उपाय सरलता से सदैव ही पहुँचाने का प्रयत्न नि:स्वार्थ भाव से मैं करता रहूँगा।।
आइये आज आपलोगों को एक ऐसे विशिष्ट उपाय बताते हैं। जिससे शायद आपलोगों का किस्मत बदल जाय। आपके जीवन में जो आपका सर्वोच्च सपना है वो भी पूर्ण हो जाएगा। आपके पति-पत्नी के बीच अगर अनबन हो तो उसका भी सहज समाधान हो जाएगा। तो आइये आप सभी के सम्मुख प्रस्तुत है वो सर्वाधिक प्रभावी उपाय।।
आपको करना यह है, कि किसी भी गुरुवार के दिन जिस दिन गुरु+पुष्य योग भी हो। सुबह-सुबह जगकर स्नान-ध्यान आदि करके अपने नित्यकर्म एवं पूजा-पाठ आदि से निवृत होकर। जल में हल्दी मिलाकर सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें। साथ ही भगवान सूर्य की पुजा करें। फिर एक लोहे कि कील जो लगभग सवा अंगुल लम्बा हो, उसे लेकर उसमें मौली (रक्षा सूत्र) लपेटें।।
मौली (रक्षा सूत्र) को कील में ऐसे लपेटें कि कहीं से भी कील का कोई भाग दिखाई न दे। फिर आप उस कील का पूजन करें। पूजन में चन्दन के जगह हल्दी, धुप के जगह चन्दन के लकड़ी को जलाएं। घी के जगह चमेली के तेल का दीप जलाएं और नैवेद्य के जगह पर चने के दाल और गुड़ का भोग लगाएँ।।
फिर “ॐ नमों भगवते वासुदेवाय” इस मन्त्र का जप करते हुए उस कील का पूजन करें। फिर सभी की नजरों से बचाकर चुपचाप घर से उस कील को लेकर निकलें। उस कील को ले जाकर किसी भी पीपल के पेड़ के निचे चुपके से मिट्टी के निचे दबा दें। अब वहां इस कार्य को समाप्त करके वहाँ से अपने घर पर आ जाएँ।।
अथवा उसके बाद अपने काम में लग जाएँ। हो सके तो किसी लक्ष्मीनारायण भगवान के मन्दिर में 11 कन्याओं को खीर का भोजन करवाएँ। जितना अधिक से अधिक हो सके तो उपरोक्त मन्त्र “ॐ नमों भगवते वासुदेवाय” का जप करें। इससे आपके दोनों काम बन जायेंगे। आपका तत्काल बिगड़ा हुआ काम बन जायेगा।।
सात दिनों के अन्दर ही पति-पत्नी का झगड़ा धीरे-धीरे पूर्णतः समाप्त हो जायेगा। अथवा यूँ कहें की आपके सभी अनिष्टों का आसानी से हल निकल आता है। साथ ही आपके सभी अनिष्ट स्वयं ही समाप्त हो जायेंगे।।
ज्योतिष के सभी पहलू पर विस्तृत समझाकर बताया गया बहुत सा हमारा विडियो हमारे YouTube के चैनल पर देखें । इस लिंक पर क्लिक करके हमारे सभी विडियोज को देख सकते हैं – Click Here & Watch My YouTube Channel.
इस तरह की अन्य बहुत सारी जानकारियों, ज्योतिष के बहुत से लेख, टिप्स & ट्रिक्स पढने के लिये हमारे ब्लॉग एवं वेबसाइट पर जायें तथा हमारे फेसबुक पेज को अवश्य लाइक करें, प्लीज – My facebook Page.
वास्तु विजिटिंग के लिये तथा अपनी कुण्डली दिखाकर उचित सलाह लेने एवं अपनी कुण्डली बनवाने अथवा किसी विशिष्ट मनोकामना की पूर्ति के लिए संपर्क करें ।।
किसी भी तरह के पूजा-पाठ, विधी-विधान, ग्रह दोष शान्ति आदि के लिए तथा बड़े से बड़े अनुष्ठान हेतु योग्य एवं विद्वान् ब्राह्मण हमारे यहाँ उपलब्ध हैं ।।
सिलवासा ऑफिस:- बालाजी ज्योतिष केन्द्र, गायत्री मंदिर के ठीक सामने, मेन रोड़, मन्दिर फलिया, आमली, सिलवासा।।
प्रतिदिन सिलवासा में मिलने का समय:
10:30 AM to 01:30 PM And 05: PM 08:30 PM
WhatsAap & Call: +91 – 8690 522 111.
E-Mail :: [email protected]




























