किसी भी प्रकार के परीक्षा में टॉप होने के टोटके।। Exam top karne ke totke.
हैल्लो फ्रेण्ड्सzzz,
मित्रों, किसी भी प्रकार के परीक्षा में टॉप नंबर लाने के लिए आज मैं आपकी राशि के अनुसार आप लोगों को एक बहुत ही महत्वपूर्ण और सीक्रेट टोटके बता रहा हूं। जिसको करके आप अपने एग्जाम में नंबर वन के अंक प्राप्त कर सकते हैं। करना आप लोगों को कुछ विशेष नहीं है छोटे-छोटे टोटके हैं।।
किसी भी प्रकार के परीक्षा में टॉप होने के लिए इस टोटके को करें। आपकी राशि के अनुसार आपको टोटके बताते हैं, परंतु इस बात का ध्यान रखना है, कि कोई भी टोटका जब आप करें तो ध्यान रखें, कि आपको कोई देखे नहीं कोई टोके नहीं। क्योंकि कोई भी टोटका करते हुए अगर आपको कोई देख लेता है अथवा कोई टोक देता है तो उसका शुभ प्रभाव समाप्त हो जाता है।।
इतना ही नहीं, उसका कोई भी शुभ फल आपको प्राप्त नहीं हो पाता है। इसलिए किसी भी तरह के टोटके को करने के लिए आप ऐसे स्थान और ऐसे समय का चयन करें, जिस समय आपको कोई देखे नहीं कोई टोके नहीं। अब चलिए आपको बताते हैं, कि आपको करना क्या है।।
मेष – राशि का कोई भी परीक्षार्थी एक बांसुरी खरीद कर लाए या कोई भी व्यक्ति उन्हें भेंट कर दे। अब इस बांसुरी के ऊपर “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” लिखें। लिखाई रोली या सिंदूर से होनी चाहिए। इस बाँसुरी को अपने अध्ययन कक्ष के ईशान कोण में लटका दें।।
वृष – राशि के विद्यार्थियों को चाहिए, कि वे अपने पुस्तकों में मोर पंख रखें।।
मिथुन – राशि वाले बच्चे गरीब बालक-बालिकाओं को मुफ्त में पुस्तकें बाटे। यह टोटका पढ़ाई में मन लगाने वाले टोटकों में अत्यंत सरल टोटका है।।
कर्क – राशि वाले ताम्रपत्र के ऊपर लिखा हुआ सरस्वती यंत्र लाएं और प्रतिदिन इसका पूजन करें।।
सिंह – राशि वाले पढ़ाई से विचलित विद्यार्थियों को अपने गले में सरस्वती यंत्र का लॉकेट बनाकर धारण करना चाहिये। पहले इसकी प्रतिष्ठा किसी अच्छे विद्वान ब्राह्मण से करवाएं। फिर इसे अपने गले में धारण करके रखें तथा प्रतिदिन इसकी पूजा करते रहें।।
कन्या – राशि वाले जब भी पढ़ने बैठे उस वक्त उत्तर या पूर्व दिशा की ओर अपना चेहरा करके ही बैठें।।
तुला – राशि का विद्यार्थी रात को जब सोने जाए तो सोने के पहले एक चांदी के पात्र में पानी भर कर पिये।।
वृश्चिक – राशि का विद्यार्थी एक शुद्ध पन्ने का रत्न गले का पेंडल अथवा अंगूठी में जड़वाकर सिद्ध करवाकर धारण करे।।
धनु – राशि का विद्यार्थी तीन रुद्राक्ष, जिसमें एक छ: मुखी और अन्य दो पाँच मुखी होने चाहिए। रुद्राक्ष पुष्य नक्षत्र में लाएं, अब इन तीनों रुद्राक्ष को एक लाल रंग के धागे में कुछ इस तरह से पिरोए कि छ: मुखी रुद्राक्ष बीच में रहे। अब इसे सिद्ध करवाकर गले में धारण कर लेवे।।
मकर – राशि के विद्यार्थियों को प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जप करने से भी सफलता सहजता से मिल जाती है। मकर राशि के जातकों के लिये सभी अन्य उपायों में यह उपाय विशेष बताया गया है।।
कुंभ – राशि वाले विद्यार्थियों को रामचरित मानस के इस चौपाई “गुरु गृह गए पठन रघुराई, अल्प काल विद्या सब पाई” का प्रतिदिन जप १०८ बार करना चाहिये।।
मीन – राशि वाले बच्चे अपने स्टडी रूम के उत्तरी या पूर्वी दीवार पर माता सरस्वती की तस्वीर लगायें। यह उपाय बृहस्पतिवार के दिन करें। उसके बाद प्रतिदिन मां शारदा से अच्छी पढ़ाई के लिए प्रार्थना करें। साथ ही “ऊँ श्री सरस्वत्यै विद्या देव्यै नमो नमः” इस मंत्र का जप करें।।

