Hometone totakeराशि अनुसार मनचाहा प्यार पाने के टोटके।।

राशि अनुसार मनचाहा प्यार पाने के टोटके।।

राशि अनुसार मनचाहा प्यार पाने के टोटके।। Rashi Anusar Love Ke Totke.

हैल्लो फ्रेण्ड्सzzz,

मित्रों, लोग कभी-कभी एक तरफा प्यार में पड़ जाते हैं। कभी-कभी तो किसी-किसी को प्राप्त भी हो जाता है। लेकिन कोई-कोई चाह कर के भी अपने एक तरफा प्यार को प्राप्त नहीं कर पाता है। आज मैं आप लोगों को आपकी राशि के अनुसार कुछ ऐसे टोटके बताउँगा, कि आप अपने मनचाहे प्यार को प्राप्त कर सकते हैं।।

कुछ ऐसे टोटके जिसके करते ही आपको मनचाहा प्यार आपको प्राप्त हो जाएगा। लगभग सभी लोग चाहते हैं, कि उनके पसंद के अनुसार उनको उनका प्यार प्राप्त हो। फिर चाहे वह लड़का हो या लड़की सभी चाहते हैं, कि उनके पसंद का प्यार उन्हें मिले। ठीक है, कोई बात नहीं, अगर आप अपने माता पिता की अनुमति और उनकी सहमति से अपने प्रेम को प्राप्त करें तो बहुत अच्छी बात है।।

परन्तु अगर ऐसी स्थितियां निर्मित नहीं हो पाती हैं और आप बिल्कुल अपने स्वेच्छा से अपने प्रेम को प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप की राशि कौन सी है? उसके अनुसार आप एक विशेष टोटका कर सकते हैं। जिसके करने से आपके मनपसंद अनुसार आपका प्यार मिल जाएगा।।

आज मैं आप लोगों को आपकी राशि के अनुसार कुछ टोटके बता रहा हूं। सिर्फ एक बात का ध्यान रखना है, कि किसी भी तरह के टोटके को करने के लिए उचित स्थान एवं उचित समय का चयन करना होगा। ताकि आपको टोटका करते हुए कोई देखे नहीं कोई टोके नहीं।।

क्योंकि जैसे ही कोई आपको टोटका करते हुए देख लेता है या टोक देता है तो उसका प्रभाव समाप्त हो जाता है। उस टोटके का शुभ फल आपको नहीं मिल पाता है। इस बात का ध्यान रखें और चलिए आपको बताते हैं, कि अब आपको करना क्या है।।

मित्रों, मेष राशि के प्रेमी जोड़े को शनिवार और अमावस्या के दिन नहीं मिलना चाहिए। इन दिनों में मिलने से आपस में किसी भी बात पर विवाद हो सकता है। एक दूसरे की कोई भी बात बुरी लग सकती है तथा प्रेम संबंधो में सफलता मिलने में संदेह हो सकता है।।

वृषभ राशि के प्रेमी जोड़े को यह प्रयास करना चाहिए कि शुक्रवार और पूर्णिमा के दिन अवश्य मिलें। जिस शुक्रवार को पूर्णिमा हो वह दिन अत्यंत शुभ रहता है। इस दिन मिलने से परस्पर प्रेम एवं आकर्षण बढ़ता है।।

मिथुन राशि वाले प्रेमी जोड़े सफ़ेद वस्त्र धारण करके किसी भी धार्मिक स्थान पर लाल गुलाब अथवा चमेली का इत्र चढ़ाकर अपने प्रेम की सफलता के लिए सच्चे मन से प्रार्थना करें निश्चय ही लाभ होगा।।

कर्क राशि वाले जातक भगवान श्री कृष्ण के राधा जी के साथ प्रेममय स्वरुप का ध्यान करें। भगवान के ऐसे चित्र या मूर्ती को लाल या गुलाबी रंग के गोटेदार वस्त्र पर पहनाकर धूप, दीप, पुष्प, इत्र औरत मिठाइयाँ अर्पित करके गुलाबी रंग के आसन पर बैठ कर चन्दन की माला से नित्य एक माला इस मंत्र का जप करें। अथ मंत्र: “ॐ हुं ह्रीं सः कृष्णाय नम:” । मंत्र जप के पश्चात भगवान को शहद के छीटे दें।।

सिंह राशि वाले जोड़े 9 फूल वाले लौंग लेकर उन्हें सरसो के तेल में भिगोकर अपने सर के ऊपर से उल्टा 7 बार वार कर उनको चुपचाप पीपल के पेड़ के नीचे रख आएं। इस दौरान आप प्रभु से अपने प्रेम को सदा अपने प्रति ईमानदार रहने की प्रार्थना करते रहे। यह प्रयोग शुक्ल पक्ष में किसी भी दिन सूर्यास्त से पहले बिलकुल चुपचाप करें।।

कन्या राशि की कोई कन्या पीले कपडे, पीली चूड़ियाँ पहनकर सोमवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार या पूर्णिमा के दिन लड़के के घर वालो से मिलने जाएँ और उन्हें कोई भी पीली मिठाई, दूध की चाकलेट, पीले फूलो का गुलदस्ता, अच्छा सा इत्र या कोई अच्छी सी कलम भेटं करें। उसे लड़के के घर वालो से आसानी से मान्यता मिल जायेगी।।

तुला राशि वाले लड़के को लड़की के घर वालो के पास उन्हें मनाने या उनसे बात करने जाना हो तो वह पीले या गुलाबी वस्त्र पहनकर कन्या राशि वाली बताई गयी सामग्री ही लेकर जाय। उनसे इस तरह से बात करे, कि उसे सामने वाले का दायाँ कान नज़र आये । जिससे वह अपनी बात उनके दाएँ कान में कह सके।।

वृश्चिक राशि वाले प्रेमी जोड़े को ईश्वर से सच्चे मन से अपने प्रेम के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।।

धनु राशि वाले प्रेमी जोड़े भगवान विष्णु और लक्ष्मी की मूर्ति या फोटो के सम्मुख शुक्ल पक्ष में गुरुवार से “ऊँ लक्ष्मी नारायणाय नमः” इस मन्त्र की 3 माला प्रतिदिन स्फटिक की माला से जप करें और 3 महीनों तक हर गुरुवार को मंदिर में प्रसाद चढ़ायें।।

मकर राशि वाले जब भी किसी से प्रेम करें तो याद रखें, कि संयम और प्रतीक्षा सबसे उत्तम उपाय है।।

कुंभ राशि वाले यदि आप किसी को अपना बनाना चाहते हैं तो माँ दुर्गा की की पूजा करे। माता को लाल रंग की ध्वजा चढ़ाएं एवं प्रेम में सफलता की मनोकामना मांगें।।

मीन राशि वालों को सोलह सोमवार के ब्रत रखने से योग्य, सुन्दर, सुशील और प्रेम करने वाला जीवन साथी मिलता है।।

ज्योतिष के सभी पहलू पर विस्तृत समझाकर बताया गया बहुत सा हमारा विडियो हमारे YouTube के चैनल पर देखें । इस लिंक पर क्लिक करके हमारे सभी विडियोज को देख सकते हैं – Watch YouTube Video’s.
इस तरह की अन्य बहुत सारी जानकारियों, ज्योतिष के बहुत से लेख, टिप्स & ट्रिक्स पढने के लिये हमारे ब्लॉग एवं वेबसाइट पर जायें तथा हमारे फेसबुक पेज को अवश्य लाइक करें, प्लीज – My facebook Page.
वास्तु विजिटिंग के लिये तथा अपनी कुण्डली दिखाकर उचित सलाह लेने एवं अपनी कुण्डली बनवाने अथवा किसी विशिष्ट मनोकामना की पूर्ति के लिए संपर्क करें।।
किसी भी तरह के पूजा-पाठ, विधी-विधान, ग्रह दोष शान्ति आदि के लिए तथा बड़े से बड़े अनुष्ठान हेतु योग्य एवं विद्वान् ब्राह्मण हमारे यहाँ उपलब्ध हैं।।

सिलवासा ऑफिस:- बालाजी ज्योतिष केन्द्र, गायत्री मंदिर के बाजू में, मेन रोड़, मन्दिर फलिया, आमली, सिलवासा।।

सिलवासा ऑफिस में प्रतिदिन मिलने का समय:-
10:00 AM to 02:00 PM And 04:30 PM to 08:30 PM.
WhatsAap & Call: +91 – 8690 522 111.
E-Mail :: balajijyotish11@gmail.com
Balaji Jyotish Kendra
Balaji Jyotish Kendrahttp://balajijyotish.com
Balaji Jyotish Kendra par Vedic Astrology, Kundli Analysis, Horoscope Reading aur Astro Remedies step-by-step. Online astrology classes, practical training aur expert guidance ke saath apni jyotish knowledge ko professional level tak Pahuchaye. Contact Us.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments