कुंडली से मुकदमे में जीत या हार कैसे जानें।। Court Case Me Jeet Ya Haar.
मुकदमे में जीत या हार का ज्योतिषीय परिचय।। Introduction.
मित्रों, मुकदमा जीवन का कठिन और तनावपूर्ण समय होता है। इसमें धन, समय और मानसिक शांति तीनों लगते हैं। ऐसे में लोग कुंडली से जीत के संकेत के विषय में जानना चाहते हैं।।
ज्योतिष शास्त्र में मुकदमे का विचार मुख्य रूप से षष्ठ, सप्तम, अष्टम, द्वादश और लग्न से किया जाता है। यह लेख केवल ज्योतिषीय जानकारी के लिए है। कानूनी सलाह अथवा निर्णय सदा योग्य अधिवक्ता की सलाह से ही लें।।
मित्रों, मुकदमे के मुख्य भाव की बात करे तो षष्ठ भाव शत्रु, विवाद और मुकदमे का मुख्य भाव माना जाता है। यह छठा भाव बलवान हो तो जातक विरोधियों पर विजय पाने की क्षमता रखता है। परन्तु सप्तम भाव प्रतिपक्ष होता है। यानी मुकदमे में सामने वाले का भाव माना जाता है।।
कुंडली का लग्न भाव जातक स्वयं का प्रतिनिधित्व करता है। यदि लग्न और लग्नेश षष्ठ भाव से अधिक बलवान हों तो जातक का पक्ष मजबूत माना जाता है। इसके विपरीत सप्तम भाव अधिक बलवान हो तो विरोधी पक्ष भारी पड़ता है। फिर मुकदमें में विजय की कल्पना-कल्पना ही रह जाती है।।
जीत के शुभ योग।। Auspicious Yogas for Victory.
मित्रों, षष्ठेश यदि षष्ठ, तृतीय, दशम या एकादश जैसे भावों में बलवान होकर बैठे तो विरोधियों पर विजय प्राप्ति के योग बनते हैं। लग्नेश का बलवान होकर केंद्र या त्रिकोण में होना भी अत्यन्त शुभ माना जाता है। एकादश भाव का बल इच्छित परिणाम देने वाला माना गया है।।
साथ ही अगर गुरु की शुभ दृष्टि लग्न भाव या षष्ठ भाव पर हो तो न्याय का साथ मिलने की संभावना बढ़ जाती है। जन्मकुंडली में सूर्य देवता का बलवान होना भी बहुत ही अनुकूल माना गया है।।
हार या बाधा के योग।। Yogas for Defeat or Obstacles.
मित्रों, यदि सप्तमेश बलवान होकर केंद्र में हो और लग्नेश कमजोर, अस्त या दुःस्थान में हो तो विरोधी पक्ष मजबूत रहता है। षष्ठेश का द्वादश या अष्टम भाव में जाना भी मुकदमे में हानि या व्यय का संकेत देता है।।
कुंडली का अष्टम भाव विलंब का और द्वादश भाव खर्च का भाव होता है। अष्टम भाव या फिर छठे भाव का छठे भाव या लग्न भाव से अशुभ संबंध बन रहा हो तो कोई सामान्य मुकदमा भी लंबा खिंचते चला जाता है।।
ग्रहों की भूमिका।। Role of Planets.
मित्रों, मंगल संघर्ष, साहस और आक्रामकता का कारक ग्रह है। कुंडली का शुभ मंगल मुकदमे में दृढ़ता देता है। परन्तु अशुभ मंगल अनावश्यक विवाद बढ़ा देता है। शनि न्याय का कारक ग्रह है। जो देरी करता है परन्तु अंततः कर्म के अनुसार परिणाम भी देता है।।
गुरु न्याय, धर्म और विवेक का कारक ग्रह माना जाता है। बलवान गुरु अच्छे वकील, सही सलाह और न्यायसंगत निर्णय में सहायक माना जाता है। परन्तु बुध ग्रह वकील का कारक और दस्तावेजों का कारक ग्रह माना जाता है।।
दशा-गोचर से निर्णय का समय।। Timing of Verdict through Dasha-Transit.
मित्रों, लग्नेश, एकादशेश या योगकारक ग्रह की दशा में मुकदमे में अनुकूल परिणाम की संभावना अधिक रहती है। षष्ठेश की दशा में विवाद सक्रिय रहते हैं। अष्टमेश या द्वादशेश की दशा में बाधा और खर्च बढ़ जाते हैं।।
गोचर में गुरु का शुभ प्रभाव लग्न या षष्ठ पर हो तो राहत मिलने की संभावना बनती है। शनि के गोचर में देरी हो सकती है। किसी निश्चित तिथि या परिणाम की घोषणा केवल लेख से नहीं हो सकती।।
ज्योतिष की सीमा और व्यावहारिक सावधानी।। Limits of Astrology and Practical Caution.
मित्रों, मुकदमे का परिणाम साक्ष्य, कानून, वकील और न्यायालय की प्रक्रिया पर ही निर्भर करता है। ज्योतिष केवल संभावनाओं का ही संकेत देता है। न्याय का निर्णय नहीं करता। इसलिए कुंडली देखकर उसके अनुसार ही प्रयत्न करना चाहिए। परन्तु किसी भी मामले में लापरवाही हानिकारक हो सकती है।।
किसी भी प्रकार के मुकदमे में लापरवाही की कोई भी गुन्जाईस नहीं होती। इसलिए अपने प्रत्येक दस्तावेज को सुरक्षित रखें और अधिवक्ता से नियमित सलाह लें। ग्रहों का उपाय बहुत सोंच-समझकर ही किसी अनुभवी, विद्वान ज्योतिषी की सन्निधि में वैदिक ब्राह्मणों के साथ करवायें।।
मुकदमे में शांति और संभावित जीत के वैदिक उपाय।। Vedic Remedies for Peace and Strength in Litigation.
मित्रों, हनुमान जी की उपासना और मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ साहस और बल देता है। गुरुवार को भगवान विष्णु की उपासना और शनिवार को शनि संबंधी सेवा ज्योतिष से बतायी गयी बहुत प्रभावी उपाय होता है। माँ दुर्गा की आराधना भी बाधा-निवारण के लिए प्रसिद्ध है।।
परन्तु व्यवहार की बात करें तो सत्य का पालन, संयम और बड़ों का आशीर्वाद सबसे बड़ा उपाय है। कभी भी कोई भी रत्न बिना कुंडली देखे कभी न पहनें। दोषपूर्ण ग्रहों के लिए किसी कुशल, योग्य, अनुभवी और विद्वान ज्योतिषी से संपर्क करके वैदिक ब्राह्मणों से करवाना चाहिए।।
शास्त्रीय प्रमाण।। Scriptural Evidence.
मित्रों, बृहत्पाराशर होरा शास्त्र में षष्ठ भाव को शत्रु, रोग और ऋण का भाव माना गया है। साथ ही सप्तम भाव को प्रतिपक्ष का भाव बताया गया है। अष्टम और द्वादश भाव को बाधा और व्यय से जोड़ा गया है। फलदीपिका जैसे ग्रंथों में भी इन भावों के स्वामियों के फल का वर्णन मिलता है।।
भारतीय परम्परा में न्याय को धर्म का अंग माना गया है और सत्य को सर्वोपरि कहा गया है। श्रीमद्भगवद्गीता में कर्तव्य-पालन और धर्म के पक्ष में खड़े होने का संदेश भी मिलता है। इसलिए सार यही है कि कुंडली के उपायों के साथ ही सत्य और धर्म का आश्रय जीवन में संबल प्रदान करता है।।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न।। Frequently Asked Questions (FAQ).
प्रश्न 1. मुकदमे का विचार कुंडली के किस भाव से होता है?।। From which house is a court case judged in a horoscope?
उत्तर:- मुख्य रूप से षष्ठ भाव से और प्रतिपक्ष के लिए सप्तम भाव से। लग्न, अष्टम और द्वादश भाव भी देखे जाते हैं।।
प्रश्न 2. क्या कुंडली से मुकदमे की जीत निश्चित जानी जा सकती है?।। Can victory in a case be known with certainty from the horoscope?
उत्तर:- ऐसा नहीं है ज्योतिष संभावना और संकेत देता है। अंतिम परिणाम साक्ष्य, कानून और न्यायालय पर ही निर्भर करता है। इसलिए क़ानूनी सलाह साथ में लेकर ही चलना चाहिए।।
प्रश्न 3. कौन से ग्रह मुकदमे में सहायक माने जाते हैं?।। Which planets are considered helpful in a court case?
उत्तर:- बलवान गुरु, शुभ मंगल, सूर्य और बुध सहायक माने जाते हैं। शनि देरी के साथ न्यायपूर्ण फल देता है। सम्पूर्ण फल पूरी कुंडली देखकर ही बताया जा सकता है।।
प्रश्न 4. मुकदमे में देरी का ज्योतिषीय कारण क्या हो सकता है?।। What can be the astrological reason for delay in a case?
उत्तर:- अष्टम भाव या शनि का छठे या लग्न भाव पर प्रभाव, तथा षष्ठेश का अष्टम-द्वादश में जाना देरी का संकेत माना जाता है। दशा भी इसमें भूमिका निभाती है।।
प्रश्न 5. मुकदमे के समय कौन से उपाय सहायक हैं?।। Which remedies help during litigation?
उत्तर:- हनुमान जी की उपासना, गुरुवार का उपाय और माँ दुर्गा की आराधना ज्योतिष में ऊपर के रूप में बताई गई हैं। सत्य, संयम और अधिवक्ता से नियमित परामर्श सबसे आवश्यक होता है।।
लेख का निष्कर्ष।। Conclusion.
मित्रों, मुकदमे के जीत या हार के संकेत को जानने के लिए षष्ठ, सप्तम, अष्टम, द्वादश भाव के साथ ही लग्नेश, प्रमुख ग्रह और दशा का संयुक्त विचार करना भी आवश्यक होता है। किसी एक योग या ग्रह से निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होता है। और यहाँ मैं यही कहूँगा कि ग्रहों के संकेत बहुत सहायक होते हैं।।
परन्तु विजय सत्य, तैयारी और धैर्य से मिलती है लापरवाही से नहीं। इसलिए मेरी आपको यही सलाह है कि कुंडली-विश्लेषण के लिए किसी विद्वान, योग्य और अनुभवी ज्योतिषाचार्य से जन्मकुंडली का तथा कानूनी मामलों के लिए योग्य अधिवक्ता से अवश्य परामर्श लें।।
#कुण्डली_से_मुकदमे_में_जीत_या_हार_कैसे_जानें #कुण्डली_में_कोर्ट_केस_का_योग #मुकदमे_में_सफलता_के_ज्योतिषीय_उपाय #षष्ठ_भाव_से_शत्रु_और_विवाद_का_फल #न्यायालय_विवाद_का_कुण्डली_विश्लेषण #Court_Case_Win_Or_Loss_In_Kundli #Court_Case_Astrology #Legal_Dispute_In_Horoscope #Sixth_House_And_Enemies #Court_Case_Remedies_Astrology
ज्योतिष के सभी पहलू पर विस्तृत समझाकर बताया गया बहुत सा हमारा विडियो हमारे YouTube के चैनल पर देखें । इस लिंक पर क्लिक करके हमारे सभी विडियोज को देख सकते हैं – Click Here & Watch My YouTube Channel.
इस तरह की अन्य बहुत सारी जानकारियों, ज्योतिष के बहुत से लेख, टिप्स & ट्रिक्स पढने के लिये हमारे ब्लॉग एवं वेबसाइट पर जायें तथा हमारे फेसबुक पेज को अवश्य लाइक करें, प्लीज – My facebook Page.
वास्तु विजिटिंग के लिये तथा अपनी कुण्डली दिखाकर उचित सलाह लेने एवं अपनी कुण्डली बनवाने अथवा किसी विशिष्ट मनोकामना की पूर्ति के लिए संपर्क करें ।।
