घर की सीढ़ियाँ किस दिशा में होनी चाहिए और क्यों? Ghar Ke Sidhiyo Ki Disha.
हैल्लो फ्रेण्ड्सzzz,
मित्रों, आज हम वास्तु शास्त्र के एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करेंगे — घर की सीढ़ियों की सही दिशा। अधिकांश लोग घर बनाते समय सीढ़ियों की दिशा पर ध्यान नहीं देते और बाद में अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करते हैं।।
वास्तु सम्मत दिशाएं:- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सीढ़ियाँ दक्षिण, पश्चिम अथवा दक्षिण-पश्चिम (नैऋत्य कोण) दिशा में बनाना सर्वोत्तम माना गया है। इन दिशाओं में बनी सीढ़ियाँ परिवार में उन्नति, स्वास्थ्य और समृद्धि लाती हैं।।
वर्जित दिशाएं:- उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में सीढ़ियाँ बनाना वास्तु में अत्यंत अशुभ माना गया है। इससे घर के मुखिया के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और आर्थिक हानि हो सकती है। इसी प्रकार उत्तर दिशा में भी सीढ़ियाँ बनाने से बचना चाहिए।।
अन्य वास्तु नियम:- सीढ़ियों की संख्या हमेशा विषम (odd) होनी चाहिए — जैसे ११, १३, १७ आदि।।
सीढ़ियाँ सदैव दक्षिणावर्त (clockwise) घुमावदार होनी चाहिए।।
सीढ़ियों के नीचे कभी भी रसोईघर, पूजा स्थान या शयन कक्ष नहीं बनाना चाहिए।।
सीढ़ियों के नीचे जूते-चप्पल या कूड़ा न रखें।।
उपाय यदि सीढ़ियाँ गलत दिशा में हों:- यदि आपके घर की सीढ़ियाँ गलत दिशा में बनी हैं तो घबराएं नहीं। सीढ़ियों के नीचे एक छोटा सा स्फटिक का पिरामिड रखें। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन सीढ़ियों को साफ रखें और पूर्व दिशा की दीवार पर सूर्य का चित्र लगाएं।।
मित्रों, वास्तु दोष का प्रभाव धीरे-धीरे होता है, इसलिए जागरूक रहें और अपने घर को वास्तु सम्मत बनाएं।।
ज्योतिष के सभी पहलू पर विस्तृत समझाकर बताया गया बहुत सा हमारा विडियो हमारे YouTube के चैनल पर देखें । इस लिंक पर क्लिक करके हमारे सभी विडियोज को देख सकते हैं – Click Here & Watch My YouTube Channel.
इस तरह की अन्य बहुत सारी जानकारियों, ज्योतिष के बहुत से लेख, टिप्स & ट्रिक्स पढने के लिये हमारे ब्लॉग एवं वेबसाइट पर जायें तथा हमारे फेसबुक पेज को अवश्य लाइक करें, प्लीज – My facebook Page.
वास्तु विजिटिंग के लिये तथा अपनी कुण्डली दिखाकर उचित सलाह लेने एवं अपनी कुण्डली बनवाने अथवा किसी विशिष्ट मनोकामना की पूर्ति के लिए संपर्क करें ।।

