इस टोटके से आपका पर्स रुपयों से सदा ही भरा रहेगा ।। is Upay se Aapaka Purse Sada Hi Bhara Rahega.
हैल्लो फ्रेण्ड्सzzz,
मित्रों, आज पूर्णतः आर्थिकता का जमाना है, ऐसा कहना अतिशयोक्तिपूर्ण कथन नहीं होगा । आज लगभग सभी यही चाहते है, कि उनका पर्स हमेशा नोटों से भरा रहे । जितने नोट खर्च हो उससे ज्यादा नोट फिर से पर्स में आ जाये । सीधे मायने में आमदनी ज्यादा हो और खर्चे कम हो ।।
लेकिन जमीनी स्तर पर इन सभी बातों को सच करने का तरीका तो यही है, कि आप और हम अधिकाधिक और सुझबुझ से मेहनत करें और पैसे कमाए । साथ ही फिजूलखर्ची बंद करें और धर्म से सम्बन्धित कुछ सामान्य और सटीक उपाय भी कर लें तो हो सकता है कुछ लाभ ज्यादा हो जाय ।।

मित्रों, आज हम आपलोगों को कुछ ऐसे उपाय बताते हैं, जो मदद करेगा आपके पर्स को सदैव भरा रखने में या आपको मालामाल करने में । तो आइये बताते हैं, कि आपको करना क्या है ? इस उपाय को दीपावली के दिन अथवा किसी भी शुक्रवार को भी कर सकते हैं ।।
करना ये है, कि किसी भी शुक्रवार को या फिर दिपावली के दिन माता श्रीमहालक्ष्मी के चरणों में 101/- रुपये कागज के नोट रखें । उसके बाद माताजी का सामान्य पूजन और माँ लक्ष्मी की आरती करें । उनके करीब अखंड ज्योत जलायें जिसकी रौशनी इन नोटों पर पूरी रात पड़ती रहे ।।
मित्रों, अब अगले दिन इन पैसों को लेकर इनपर लाल कुमकुम का तिलक लगाकर माँ लक्ष्मी से धन प्रदान करने की याचना करें । फिर उन रुपयों को अपने पर्स में रख लें और इस उपाय को हर शुक्रवार को करें । इन रुपयों की फिर से इसी क्रम में 21 शुक्रवार तक पूजा अर्चना करते रहे ।।
इस उपाय से आपका पर्स हमेशा रुपयों से सदैव भरा रहेगा । साथ ही इस बात को याद रखें अपने पर्स में सिर्फ रुपए और पैसे ही रखें । पर्स में किसी भी प्रकार के बिल के भुगतान का रशीद या इस प्रकार की कोई चीजें भूलकर भी ना रखें । इन चीजों से नकारात्मक प्रभाव पड़ते है ।।
मित्रों, दीपावली के दिन तो धन की देवी माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजन करना ही है । साथ ही ये उपरोक्त उपाय भी करने हैं । जैसे माता लक्ष्मी के चरणों 101 रुपये रखकर अगले दिन इन्हें लाल तिलक लगा कर अपने पर्स में लपेट कर रख लें । माताजी पर भरोसा रखें, आपका पर्स सदैव पैसों से भरा रहेगा ।।

ज्योतिष के सभी पहलू पर विस्तृत समझाकर बताया गया बहुत सा हमारा विडियो हमारे YouTube के चैनल पर देखें । इस लिंक पर क्लिक करके हमारे सभी विडियोज को देख सकते हैं – Click Here & Watch My YouTube Channel.
ज्योतिष से सम्बन्धित अन्य बहुत सारी जानकारियों, ज्योतिष के बहुत से लेख तथा टिप्स & ट्रिक्स पढने के लिये हमारे ब्लॉग एवं वेबसाइट पर जायें तथा हमारे फेसबुक पेज को अवश्य लाइक करें, प्लीज – My facebook Page.
वास्तु विजिटिंग के लिये तथा अपनी कुण्डली दिखाकर उचित सलाह लेने एवं अपनी कुण्डली बनवाने अथवा किसी विशिष्ट मनोकामना की पूर्ति के लिए संपर्क करें ।।
किसी भी तरह के पूजा-पाठ, विधी-विधान, ग्रह दोष शान्ति आदि के लिए तथा बड़े से बड़े अनुष्ठान हेतु योग्य एवं विद्वान् ब्राह्मण हमारे यहाँ उपलब्ध हैं ।।
संपर्क करें:- बालाजी ज्योतिष केन्द्र, गायत्री मंदिर के बाजु में, मेन रोड़, मन्दिर फलिया, आमली, सिलवासा ।।
WhatsAap & Call: +91 – 8690 522 111.
E-Mail :: [email protected]

































