HomeVastu Articlesघर में झरने की तस्वीर यहाँ लगायें।।

घर में झरने की तस्वीर यहाँ लगायें।।

घर में यहाँ झरने की तस्वीर लगाने से धन की आमदनी में वृद्धि होगी – वास्तु टिप्स।। Jharane Ki Tasvir Yahan Lagayen.

हैल्लो फ्रेण्ड्स…

मित्रों, हमारे पूर्वज ऋषियों द्वारा अपने आनेवाली पीढ़ी के सुखी जीवन हेतु अनेकों उपाय बताये गये हैं । वास्तु शास्त्र उन्हीं में से एक है, जिसके अनुसार अपने घर में सभी वस्तुओं को उनके उचित स्थानों पर रखने से लोगों को बिजनेस में फायदा मिलता है और घर की आमदनी बंद नहीं होती है ।।

परन्तु अगर घर में सजावट सामग्री से लेकर अन्यान्य वस्तुयें यदि वास्तु के अनुसार नहीं है तो घर के सभी सदस्यों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है । मेहनत करने के बावजूद भी पैसे नहीं टिकते हैं ।।मित्रों, अगर आपके जीवन में पैसो की तंगी सतत बनी रहती है या घर में बरकत नहीं हो रही है तो आज हम आपको बता रहे हैं, फेंगसुई जो वास्तुशास्त्र का ही एक प्रारूप है, के अनुसार बहते हुये पानी अथवा झरने की तस्वीर का स्थान क्या है जिससे आपको फायदे होंगे और घर में बरकत बनी रहेगी ।।

घर में बरकत बनाये रखने के लिए पानी के शो पीस या तस्वीरें घर के बालकनी में रखनी चाहिए । इससे घर में बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है । घर में बरकत सदैव बनी रहती है । पानी से भरे बर्तन को घर के पूर्व और उत्तर में रखनी चाहिए ।।

मित्रों, ऐसा करने से आपका बुरा समय खत्म हो जाता है और हर काम में आपको सफलता प्राप्त होती है । किचन में पानी से संबंधित चीजे रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है । इससे घर के लोगो की आमदनी भी प्रभावित होती है । किचन में पानी के शो पीस रखने से घर में कलह, लड़ाई, झगड़े बढ़ते है ।।

अगर आपके घर में गार्डन है या वाटरफाल लगा हुआ है, या लगवाना चाहते है तो ध्यान रहे वाटरफाल घर की दिशा में होना चाहिए । जिससे घर में सुख समृद्धि और बरकत बनी रहेगी । वाटरफाल की दिशा कभी भी घर के बाहर की तरफ नहीं होनी चाहिए ।।

अगर आपके घर में फाउंटेन लगवा रहे है तो इसे घर के उत्तर या फिर दक्षिण-पूर्व दिशा में लगवायें जिससे घर में गुडलक बना रहेगा और घर के सभी लोगों की तरक्की होगी ।।

ज्योतिष के सभी पहलू पर विस्तृत समझाकर बताया गया बहुत सा हमारा विडियो हमारे YouTube के चैनल पर देखें । इस लिंक पर क्लिक करके हमारे सभी विडियोज को देख सकते हैं – Click Here & Watch My YouTube Video’s.
“वृषभ राशि की कुण्डली की सम्पूर्ण विवेचन, भाग-3.”।।” – My trending video.
“कर्क राशि की कुण्डली की सम्पूर्ण विवेचन, भाग-3.”।।” – My Lalest video.

इस तरह की अन्य बहुत सारी जानकारियों, ज्योतिष के बहुत से लेख, टिप्स & ट्रिक्स पढने के लिये हमारे ब्लॉग एवं वेबसाइट पर जायें तथा हमारे फेसबुक पेज को अवश्य लाइक करें, प्लीज – My facebook Page.

वास्तु विजिटिंग के लिये तथा अपनी कुण्डली दिखाकर उचित सलाह लेने एवं अपनी कुण्डली बनवाने अथवा किसी विशिष्ट मनोकामना की पूर्ति के लिए संपर्क करें ।।

किसी भी तरह के पूजा-पाठ, विधी-विधान, ग्रह दोष शान्ति आदि के लिए तथा बड़े से बड़े अनुष्ठान हेतु योग्य एवं विद्वान् ब्राह्मण हमारे यहाँ उपलब्ध हैं ।।

वापी ऑफिस:- शॉप नं.- 101/B, गोविन्दा कोम्प्लेक्स, सिलवासा-वापी मेन रोड़, चार रास्ता, वापी।।

वापी में सोमवार से शुक्रवार मिलने का समय: 10:30 AM 03:30 PM

शनिवार एवं रविवार बंद है.

सिलवासा ऑफिस:- बालाजी ज्योतिष केन्द्र, गायत्री मंदिर के बाजु में, मेन रोड़, मन्दिर फलिया, आमली, सिलवासा।।

प्रतिदिन सिलवासा में मिलने का समय: 05: PM 08:30 PM

WhatsAap & Call: +91 – 8690 522 111.
E-Mail :: balajijyotish11@gmail.com

Balaji Jyotish Kendra
Balaji Jyotish Kendrahttp://balajijyotish.com
Balaji Jyotish Kendra par Vedic Astrology, Kundli Analysis, Horoscope Reading aur Astro Remedies step-by-step. Online astrology classes, practical training aur expert guidance ke saath apni jyotish knowledge ko professional level tak Pahuchaye. Contact Us.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments