HomeVastu Articlesलक्ष्मी के आने के कुछ सरल मार्ग-वास्तु।।

लक्ष्मी के आने के कुछ सरल मार्ग-वास्तु।।

घर में लक्ष्मी के आने के कुछ सरल मार्ग-एक अचूक वास्तु टिप्स।। Laxmi Aane Ke Raste-Vastu tips.

हैल्लो फ्रेण्ड्सzzz,

मित्रों, घर में लक्ष्मी के आने के लिए कुछ रास्ते बनाने होते हैं। वो वास्तु के कुछ साधारण से उपाय से बनते हैं। तो आइये आज हम कुछ ऐसे वास्तु टिप्स बताते हैं, जिसे अपनाने से लक्ष्मी आपके घर का रास्ता नहीं भूलेगी। वास्तु शास्त्र एक ऐसी विद्या है, जो हमें हर प्रकार के सुख देने में समर्थ है। इसके लिए हमें कोई एक्स्ट्रा खर्च भी करने नहीं होते।।

हमें जो जैसे अपने मन से अच्छा लगता है, हम उसे वहां सजा देते हैं। परन्तु हम उन्हीं सजावट की वस्तुओं को अगर दिशाओं के अनुकूल जिसे वास्तु शास्त्र कहते हैं। उसके अनुसार सजाएँ तो हमारी व्यवस्था सुव्यवस्थित तो होगी ही। साथ-ही-साथ वो हमें सुख देनेवाली भी होगी। वास्तु के अनुसार केवल ईशान कोण (उत्तर + पूर्व), पर बना शौचालय ही हानिकारक नहीं होते। अपितु घर के आग्नेय कोण में भी बना शौचालय सोंच से परे हानिकारक होता है।।

मित्रों, मेरा तो मानना ये है, कि इन्हीं दिशाओं का शौचालय ही नहीं बल्कि उचित स्थान में बना हुआ शौचालय भी अगर व्यवस्थित नही होगा तो वो भी उतना ही दोष पूर्ण होगा। व्यवस्था अर्थात उसके अन्दर की नकारात्मक उर्जा को बाहर निकलने की व्यवस्था। प्रकृति से सकारात्मकता प्राप्त करने के सबसे बड़े साधन पेड़-पौधे होते हैं। हमारे अन्य शास्त्रों को भी प्रमाण के लिए देखें तो सकारात्मक उर्जा के सबसे बड़े स्रोत पेड़-पौधे ही माने गये हैं।।

इसलिए घर में जहाँ पर भी शौचालय हो उसके दीवाल के पास बाहर की ओर पेड़-पौधों के गमले लगायें। पेड़-पौधे न केवल सकारात्मक उर्जा को सक्रिय करते हैं। बल्कि नकारात्मक उर्जा को अवशोषित भी करते हैं। दूसरा एक और उपाय बताता हूँ, जो आपके घर शौचालय से आनेवाली नकारात्मक उर्जा को रोकता है। आप अपने घर के शौचालय के अंदर एक काँच के कटोरे में नमक रखें और नमक जब गिला हो जाये तो उसे बदल दें।।

शौचालय में जो नकारात्मक उर्जा का संग्रह होता है उसे हवा को बाहर फेंकने वाले पंखे की मदद से उसे घर से बाहर निकालें। शौचालय जो साफ-सुथरे नहीं होते हैं, वो भी दोष पूर्ण माने जाते हैं। मेरा निजी अनुभव मैं आपलोगों को बताता हूँ, क्योंकि मैं भी आज के इसी माहौल में फ़्लैट में रहता हूँ। शौचालय आप कितना भी स्वच्छ रखने का प्रयत्न करो, गन्दा हो ही जाता है।।

इसलिए मेरा मानना है, कि अगर शौचालय की पूरी दीवाल में टाईल्स लगायें तो ये अच्छा ही हैं। पूरी दीवाल में टाईल्स लगाने से शौचालय को साफ सुथरा रखने में बड़ी मदद मिलती है। शौचालय के द्वार को सदैव बंद रखें। इससे आपके शौचालय की नकारात्मक उर्जा का प्रवाह घर में अन्दर की ओर नहीं होगा। शौचालय की नकारात्मक उर्जा से किचन को दूर रखने के लिए ही किचन को शौचालय से दूर बनाने का विधान है।।

शौचालय की टाईल्स यदि टूट गयी है तो उसे भी तुरंत ठीक कराना चाहिए। क्योंकि टूटी हुयी टाईल्स में शौचालय की गंदगी जमा हो जाती है। इसलिए शौचालय की नकारात्मक उर्जा से बचने के लिए शौचालय को नियमित रूप से साफ करना समझदारी का विषय होगा। बिलकुल साधारण और छोटे-छोटे इन उपायों से आपके घर की नकारात्मकता दूर होगी और स्वच्छता ही लक्ष्मी को आमन्त्रित करती है। आपके घर की बीमारी, परेशानी दूर होंगी और समृद्धि सतत बढ़ेगी। शास्त्र आपकी सहायता के लिए हैं, न की आपको भ्रमित करने के लिए।।

ज्योतिष के सभी पहलू पर विस्तृत समझाकर बताया गया बहुत सा हमारा विडियो हमारे  YouTube के चैनल पर देखें । इस लिंक पर क्लिक करके हमारे सभी विडियोज को देख सकते हैं – Click Here & Watch My YouTube Channel.

इस तरह की अन्य बहुत सारी जानकारियों, ज्योतिष के बहुत से लेख, टिप्स & ट्रिक्स पढने के लिये हमारे ब्लॉग एवं वेबसाइट पर जायें तथा हमारे फेसबुक पेज को अवश्य लाइक करें, प्लीज – My facebook Page.

वास्तु विजिटिंग के लिये तथा अपनी कुण्डली दिखाकर उचित सलाह लेने एवं अपनी कुण्डली बनवाने अथवा किसी विशिष्ट मनोकामना की पूर्ति के लिए संपर्क करें ।।

किसी भी तरह के पूजा-पाठ, विधी-विधान, ग्रह दोष शान्ति आदि के लिए तथा बड़े से बड़े अनुष्ठान हेतु योग्य एवं विद्वान् ब्राह्मण हमारे यहाँ उपलब्ध हैं ।।

सिलवासा ऑफिस:- बालाजी ज्योतिष केन्द्र, गायत्री मंदिर के सामने, मेन रोड़, मन्दिर फलिया, आमली, सिलवासा।।

प्रतिदिन सिलवासा में मिलने का समय: 10:30 AM 03:30 PM And 05: PM 08:30 PM

WhatsAap & Call: +91 – 8690 522 111.
E-Mail :: balajijyotish11@gmail.com

Balaji Jyotish Kendrahttp://balajijyotish.com
Balaji Jyotish Kendra par Vedic Astrology, Kundli Analysis, Horoscope Reading aur Astro Remedies step-by-step. Online astrology classes, practical training aur expert guidance ke saath apni jyotish knowledge ko professional level tak Pahuchaye. Contact Us.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments