Home Vedic Upay नौकरी में तरक्की हेतु अचूक उपाय।।

नौकरी में तरक्की हेतु अचूक उपाय।।

Naukari Me Tarakki Ka Upay
Naukari Me Tarakki Ka Upay

नौकरी में तरक्की हेतु अचूक उपाय।। Naukari Me Tarakki Ka Upay.

हैल्लो फ्रेण्ड्सzzz,

मित्रों, आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे सरल और प्रभावशाली उपाय जो नौकरी में तरक्की दिलाने और मनचाहे स्थान पर स्थानान्तरण पाने में सहायक होते हैं। अनेक लोग वर्षों से एक ही पद पर काम करते रहते हैं, परन्तु उचित ज्योतिषीय उपाय करने से स्थिति बदल सकती है।।

उपाय १ — गुरुवार का उपाय:-

प्रत्येक गुरुवार को पीले वस्त्र पहनकर भगवान विष्णु की पूजा करें। पूजा में केले का भोग लगाएं और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का १०८ बार जाप करें। यह उपाय करियर में उन्नति के लिए अत्यंत फलदायी है।।

उपाय २ — शनिवार का उपाय:-

यदि नौकरी में बाधाएं आ रही हैं तो प्रत्येक शनिवार को पीपल के वृक्ष में जल और काले तिल मिलाकर अर्पित करें। शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का जाप करें।।

उपाय ३ — बुधवार का उपाय:-

बुध ग्रह वाणी और बुद्धि का कारक है। प्रत्येक बुधवार को हरे मूंग का दान करें और गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। कार्यालय जाते समय अपने माथे पर हरे रंग का तिलक लगाएं।।

एक विशेष टोटका:-

जिस दिन आप अपने वरिष्ठ अधिकारी से पदोन्नति की बात करने जाएं, उस दिन घर से निकलते समय एक मुट्ठी चावल और एक सिक्का किसी चौराहे पर छोड़ दें। मन में अपनी इच्छा को दृढ़ता से सोचें। यह उपाय अनेक लोगों के लिए लाभदायक सिद्ध हुआ है।।

सामान्य सुझाव:- कार्यालय की उत्तर दिशा में अपनी मेज रखें।।
         डेस्क पर एक छोटा हरा पौधा रखें।।
                                              प्रतिदिन सुबह काम पर जाने से पहले अपने इष्ट देव का स्मरण करें।।

मित्रों, इन उपायों को नियमित रूप से करें और धैर्य रखें। ईश्वर की कृपा और अपने परिश्रम से अवश्य सफलता मिलेगी।।

ज्योतिष के सभी पहलू पर विस्तृत समझाकर बताया गया बहुत सा हमारा विडियो हमारे  YouTube के चैनल पर देखें । इस लिंक पर क्लिक करके हमारे सभी विडियोज को देख सकते हैं – Click Here & Watch My YouTube Channel.

इस तरह की अन्य बहुत सारी जानकारियों, ज्योतिष के बहुत से लेख, टिप्स & ट्रिक्स पढने के लिये हमारे ब्लॉग एवं वेबसाइट पर जायें तथा हमारे फेसबुक पेज को अवश्य लाइक करें, प्लीज – My facebook Page.

वास्तु विजिटिंग के लिये तथा अपनी कुण्डली दिखाकर उचित सलाह लेने एवं अपनी कुण्डली बनवाने अथवा किसी विशिष्ट मनोकामना की पूर्ति के लिए संपर्क करें ।।

किसी भी तरह के पूजा-पाठ, विधी-विधान, ग्रह दोष शान्ति आदि के लिए तथा बड़े से बड़े अनुष्ठान हेतु योग्य एवं विद्वान् ब्राह्मण हमारे यहाँ उपलब्ध हैं ।।
 
संपर्क करें:- बालाजी ज्योतिष केन्द्र, गायत्री मंदिर के बाजु में, मेन रोड़, मन्दिर फलिया, आमली, सिलवासा ।।
 
WhatsAap & Call: +91 – 8690 522 111.
E-Mail :: astroclassess@gmail.com

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version