HomeVedic Articlesशनि एवं मंगलवार के कुछ ख़ास उपाय।।

शनि एवं मंगलवार के कुछ ख़ास उपाय।।

शनिवार एवं मंगलवार के कुछ ख़ास उपाय।। Shani And Mangal ko Kare Ye Upaya.

हैल्लो फ्रेंड्सzzz,

मित्रों, शनिवार और मंगलवार को ये कुछ खास उपाय हर किसी को अवश्य करने चाहिए, आइये जानें । सप्ताह के दो दिन मंगलवार और शनिवार बहुत खास हैं । क्योंकि इन दिनों में किए गए उपाय विशेष फल प्रदान करते हैं । मंगलवार का दिन हनुमानजी और मंगल देवता की विशेष पूजा का दिन है तो शनिवार शनि और बजरंगबली की आराधना का दिन है ।।

ये बात पूर्ण सत्य है कि हमारे कर्मों से ही हमारे समय बदल सकते है । यदि किसी व्यक्ति के जीवन में बुरा समय चल रहा है तो वह ज्योतिष के अनुसार बताए गए कुछ उपाय अपनाकर बुरे दिनों को अच्छे दिनों में बदल सकता है । मंगलवार और शनिवार को कुछ ऐसे उपाय हैं जिन्हें करके हम अपना समय बदल सकते हैं, आइये जानें की क्या करके हम सुख व्लि समृद्धि को पा सकते हैं ।।

जीवन से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर करने वाला यह उपाय मंगलवार और शनिवार के दिन किया जाना चाहिए । शनिवार शनि देव का दिन माना गया है । इस दिन शनि के निमित्त विशेष पूजन, दान या धार्मिक कर्म करने से कई प्रकार के शुभ फल प्राप्त होते हैं । यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में है या किसी राशि पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है तो शनिवार के दिन ये विशेष उपाय करने चाहिए ।।

शनिदेव की शुभ दृष्टि प्राप्त करने के लिए किसी भी शनिवार से यह उपाय शुरू करें । इस उपाय के अनुसार आपको लगातार सात शनिवार तक बिना विलंब एक-एक नारियल किसी पवित्र नदी में प्रवाहित करना है । साथ ही नारियल प्रवाहित करते समय ‘ऊँ रामदूताय नम:’ मंत्र का जप करना है ।।

लगातार सात शनिवार इस प्रकार करने से समस्याओं का प्रभाव कम हो जाएगा और हनुमानजी के साथ ही शनिदेव की कृपा भी प्राप्त होगी इसमें कोई संसय नहीं है । इसके अलावा प्रति मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए । हनुमानजी के भक्तों पर शनिदेव का कुप्रभाव नहीं होता है ।।

श्रीफल शुभ, समृद्धि, सम्मान, उन्नति और सौभाग्य का सूचक है । सम्मान करने के लिए किसी वस्तु को सादर भेंट स्वरूप समर्पित जब किया जाता है तो उसके साथ श्रीफल भी दिया जाता है ।।

सामाजिक रीति-रिवाजों में भी नारियल भेंट करने की परंपरा है । जैसे बिदाई के समय तिलक कर नारियल और धनराशि भेंट की जाती है । रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों को राखी बांध कर नारियल भेंट करती हैं और रक्षा का वचन लेती हैं ।।

मंगलवार के दिन हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करना चाहिए । शास्त्रों के अनुसार हनुमानजी का जन्म मंगलवार के दिन ही हुआ है और इसी वजह से इस दिन बजरंग बली की पूजा विशेष फलदायी मानी गई है ।।

मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें । सुंदरकांड का पाठ करने वाले व्यक्ति पर हनुमानजी की कृपा बहुत ही जल्द बरसती है ।।

ज्योतिष के सभी पहलू पर विस्तृत समझाकर बताया गया बहुत सा हमारा विडियो हमारे  YouTube के चैनल पर देखें । इस लिंक पर क्लिक करके हमारे सभी विडियोज को देख सकते हैं – Click Here & Watch My YouTube Channel.

इस तरह की अन्य बहुत सारी जानकारियों, ज्योतिष के बहुत से लेख, टिप्स & ट्रिक्स पढने के लिये हमारे ब्लॉग एवं वेबसाइट पर जायें तथा हमारे फेसबुक पेज को अवश्य लाइक करें, प्लीज – My facebook Page.

वास्तु विजिटिंग के लिये तथा अपनी कुण्डली दिखाकर उचित सलाह लेने एवं अपनी कुण्डली बनवाने अथवा किसी विशिष्ट मनोकामना की पूर्ति के लिए संपर्क करें ।।

किसी भी तरह के पूजा-पाठ, विधी-विधान, ग्रह दोष शान्ति आदि के लिए तथा बड़े से बड़े अनुष्ठान हेतु योग्य एवं विद्वान् ब्राह्मण हमारे यहाँ उपलब्ध हैं ।।

संपर्क करें:- बालाजी ज्योतिष केन्द्र, गायत्री मंदिर के बाजु में, मेन रोड़, मन्दिर फलिया, आमली, सिलवासा ।।

WhatsAap & Call: +91 – 8690 522 111.
E-Mail :: balajijyotish11@gmail.com

Balaji Jyotish Kendrahttp://balajijyotish.com
Balaji Jyotish Kendra par Vedic Astrology, Kundli Analysis, Horoscope Reading aur Astro Remedies step-by-step. Online astrology classes, practical training aur expert guidance ke saath apni jyotish knowledge ko professional level tak Pahuchaye. Contact Us.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments