Home Vastu Articles वायव्य कोण बढ़ा तो परेशानी बढ़ेगा:वास्तु।।

वायव्य कोण बढ़ा तो परेशानी बढ़ेगा:वास्तु।।

Vastudosh Se Problem Badhega
Vastudosh Se Problem Badhega

आपके कंस्ट्रक्शन का वायव्य कोण बढ़ा हो तो आपकी परेशानियाँ बढ़ा सकता है।।  Vastudosh Se Problem Badhega.

हैल्लो फ्रेण्ड्सzzz,

मित्रों, आइये आज आपलोगों को किसी भी तरह के कंस्ट्रक्शन को शुरू करने से पहले जो कुछ अत्यावश्यक बातें होती है, वो बताते हैं । पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण ये चार दिशायें होती है ।।

इन चारों दिशाओं के चारों कोनों पर भी चार दिशायें होती हैं । जिसे क्रमशः पूर्व और दक्षिण दिशा के बीच वाले कोण को आग्नेय कोण कहते हैं । उसी प्रकार दक्षिण और पश्चिम दिशा के बीच के कोण को नैऋत्य कोण कहते हैं ।।

पश्चिम और उत्तर के कोण को वायव्य कोण कहते हैं एवं पूर्व और उत्तर के कोण को ईशान कोण कहते हैं । अब आप लोगों को बता दूँ, कि अगर आपके कंस्ट्रक्शन के वायव्य कोण की दिशा बढ़ी हुई है अर्थात् कॉर्नर बढ़ा हुआ है तो आप मुश्किल में आ सकते हैं ।।

आपके भूभाग के वायव्य कोण के बढ़ने से आप कोर्ट कचहरी, के विवाद में पड़ सकते हैं। इतना ही नहीं, इसके बढ़ने से आपके शत्रुओं की संख्या बढ़ने लगती है अर्थात् बढ़ा हुआ ये कोण मित्रों से भी शत्रुता बढ़ाने में आपकी मदद करता है।।

आपके कंस्ट्रक्शन के वायव्य कोण के बढ़ने से आपके व्यापार एवं आपके व्यवसाय में बहुत शीघ्रता से उतार चढ़ाव होने लगता है, जिससे आपका व्यापार अस्थिर हो जाता है तथा आपकी परेशानियाँ बढ़ने लगती है ।।

आपके जीवन में अस्थिरता आ जाती है तथा आपके आपसी संबन्धों में भी अस्थिरता आ जाती है आपका जीवन अस्त व्यस्त सा हो जाता है ।।

ज्योतिष के सभी पहलू पर विस्तृत समझाकर बताया गया बहुत सा हमारा विडियो हमारे  YouTube के चैनल पर देखें। इस लिंक पर क्लिक करके हमारे सभी विडियोज को देख सकते हैं – Click & Watch My YouTube Channel.

इस तरह की अन्य बहुत सारी जानकारियों, ज्योतिष के बहुत से लेख, टिप्स & ट्रिक्स पढने के लिये हमारे ब्लॉग एवं वेबसाइट पर जायें तथा हमारे फेसबुक पेज को अवश्य लाइक करें, प्लीज – My facebook Page.

वास्तु विजिटिंग के लिये तथा अपनी कुण्डली दिखाकर उचित सलाह लेने एवं अपनी कुण्डली बनवाने अथवा किसी विशिष्ट मनोकामना की पूर्ति के लिए संपर्क करें।।

किसी भी तरह के पूजा-पाठ, विधी-विधान, ग्रह दोष शान्ति आदि के लिए तथा बड़े से बड़े अनुष्ठान हेतु योग्य एवं विद्वान् ब्राह्मण हमारे यहाँ उपलब्ध हैं।।

संपर्क करें:- बालाजी ज्योतिष केन्द्र, गायत्री मंदिर के सामने, मन्दिर फलिया, आमली, सिलवासा।।

WhatsAap & Call: +91 – 8690 522 111.
E-Mail :: astroclassess@gmail.com 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version