HomeVedic Upayचलता व्यापार ठप्प हो गया तो करें ये उपाय।।

चलता व्यापार ठप्प हो गया तो करें ये उपाय।।

अच्छा-ख़ासा चलता हुआ आपका व्यापार ठप्प सा हो गया है, तो करें ये उपाय ।। Vyapar Band Hove To Kare Ye Upay.

मित्रों, अगर आपके व्यापार में नुकशान अचानक होने लगा है, अचानक से अच्छा-ख़ासा चलता हुआ आपका व्यापार ठप्प सा हो गया है, तो आज के हमारे इस लेख को अवश्य पढ़ें । हम बार-बार ये बात आपलोगों को बताते रहना चाहते हैं, कि हमारे पूर्वज ऋषियों ने हमें जो ज्ञान दिया है, वो इस संसार में किसी के पास नहीं है । हमें उनका कृतज्ञ होना ही चाहिए । इतना ही नहीं, अपितु हमें नित्य प्रति उनका आभार व्यक्त करते रहना चाहिए ।।

आपलोगों को जो लोग पूजा-पाठ में श्रद्धा रखते हैं, उन्हें भी वो हर प्रकार के मन्त्र-तन्त्र ज्ञात है पता है सभी को लगभग । आवश्यकता है, ये जानने कि की कब, कहाँ, किस समय किस मन्त्र का किस उद्देश्य से प्रयोग करना है ? मात्र इतना ही ज्ञात हो जाय, तो आप अपने सभी प्रकार के उद्देश्यों में सफल हो जायेंगे । आइये आज एक ऐसा ही एक और प्रयोग आज आपलोगों के सम्मुख फिर से प्रस्तुत करता हूँ ।।

मित्रों, कई बार ऐसा देखने में आता है, कि अच्छा – भला चलता हुआ व्यापार अचानक से एकदम से ठप्प हो जाता है । व्यापार का चलना एकदम से अचानक इतना कम हो जाता है, समझ नहीं आता कि करें तो क्या करें । इसके कई कारण हो सकते हैं ।।

अगर आपकी दुकान में भी ऐसी ही कुछ समस्या है, तो आज मैं आपलोगों को इसका सहज समाधान बताने का प्रयास कर रहा हूँ । आपकी इस समस्या का समाधान आसानी से हो जायेगा । और हमने अपने जीवन में कई बार इस प्रयोग को कई लोगों के साथ आजमाया भी है, और ये प्रयोग सफल भी हुआ है ।।

अत: आप सभी मित्रों में से जिन्हें जरुरत हो, ये उपाय पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ कर सकते हैं । उपाय ये है, कि “सोमवार के दिन गंगाजल लेकर उस पर फूंक मारकर 21 बार गायत्री मंत्र का जप करें । फिर इस जल को अपनी दुकान की दीवारों पर छिड़क दें । ऐसा लगातार 7 सोमवार तक करें । व्यापार में वृद्धि होने लगेगी ।।

साथ ही सोमवार के ही दिन सफेद चंदन लाएं । उसे एक सप्ताह तक घर के मंदिर में रखें, धूप बत्ती दिखाएं तथा सप्ताह के बाद उसे दुकान की तिजोरी में रख दें । ऐसा करने से व्यापार में जो वृद्धि हुई है, वह लगातार बढ़ती जाएगी । साथ ही घर-परिवार में भी खुशी का वातावरण बना रहेगा ।।

अथवा एक स्फटिक का कम से कम ३५ से ४० ग्राम का “श्री यन्त्र” श्रीविद्या से सिद्ध करके अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान में ईशान कोण में मन्दिर में स्थापित करें । और सिद्ध मन्त्र से अभिषेक किये हुए जल को सिद्ध मन्त्र उच्चरित करते हुए ईशान कोण से ही दुकान में जल छिड़कना शुरू करें । २१ शुक्रवार को ऐसा करें, और श्रीयन्त्र के उपर इत्र अवश्य चढ़ाएँ ।।Vyapar Band Hove To Kare Ye Upay

आपको जो फायदा होगा आपने शायद कल्पना न की होगी । आप सम्पूर्ण भरोसा रखें आपको उम्मीद से अधिक लाभ दिखाई देगा । इस उपाय से आप शीघ्र ही लाभ का अनुभव करेंगे, इसमें कोई संसय नहीं है । अपने देवी देवताओं पर पूर्ण भरोसा रखें और श्रद्धापूर्वक उनकी सेवा का भाव अपने मन में रखें आपके समस्त कठिन से कठिन कार्य पूर्ण होंगे ।।

वास्तु विजिटिंग के लिये तथा अपनी कुण्डली दिखाकर उचित सलाह लेने एवं अपनी कुण्डली बनवाने अथवा किसी विशिष्ट मनोकामना की पूर्ति के लिए संपर्क करें ।।

किसी भी तरह के पूजा-पाठ, विधी-विधान, ग्रह दोष शान्ति आदि के लिए तथा बड़े से बड़े अनुष्ठान हेतु योग्य एवं विद्वान् ब्राह्मण हमारे यहाँ उपलब्ध हैं ।।

संपर्क करें:- बालाजी ज्योतिष केन्द्र, गायत्री मंदिर के बाजु में, मेन रोड़, मन्दिर फलिया, आमली, सिलवासा ।।

WhatsAap & Call: +91 – 8690 522 111.
E-Mail :: astroclassess@gmail.com

Balaji Jyotish Kendra
Balaji Jyotish Kendrahttp://balajijyotish.com
Balaji Jyotish Kendra par Vedic Astrology, Kundli Analysis, Horoscope Reading aur Astro Remedies step-by-step. Online astrology classes, practical training aur expert guidance ke saath apni jyotish knowledge ko professional level tak Pahuchaye. Contact Us.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments