
हैल्लो फ्रेण्ड्सzzz,
मित्रों, आज हम एक आप लोगों को बहुत ही जबरदस्त टोटका बताने वाले हैं । जिसको करने के बाद आपके घर से दरिद्रता सदैव के लिए निष्कासित हो जाएगी । अर्थात दरिद्रता आप का निवास छोड़ कर सदैव के लिये चली जाएगी । आपको करना कुछ बहुत विशेष नहीं है एक बहुत ही सरल सा टोटका करना है ।।
इस टोटके को करने के लिए आपको कोई बहुत ज्यादा सामग्री का प्रबंध भी नहीं करना है । परंतु इस बात का ध्यान अवश्य ही रखना है, कि ईस टोटके को करते हुए आपको कोई देखे नहीं कोई टोके नहीं । इस बात का आप भरपूर ध्यान रखें, कि जब भी आप कोई भी टोटका करें, तो करने के लिए उचित स्थान और उचित समय का चयन करें ।।
ताकि कोई भी टोटका करते हुए आपको कोई भी देखे नहीं कोई टोके नहीं । क्योंकि जैसे ही कोई आपको टोटका करते हुए देख लेता है अथवा टोक देता है तो उस टोटके का प्रभाव समाप्त हो जाता है और उसका कोई भी शुभ फल आपको नहीं मिल पाता है । इस बात का ध्यान रखें, तो चलिए आपको बताते हैं, कि अब आपको करना क्या है ।।
मित्रों, आपको करना यह है, कि किसी भी शनिवार के दिन एक लाल रेशमी धागा ले लें । उसको अपने लंबाई के बराबर नाप कर काट लें । फिर उसको धोकर एक आम के पत्ते में लपेट लें । उस धागे को उस आम के पत्ते में लपेटने के बाद “ॐ नमः शिवाय” इस मन्त्र का अधिकाधिक जप करें ।।
फिर धागे बंधे पत्ते को मन्त्र जप करते हुए किसी ऐसे समय में उसे किसी बहती हुई नदी में प्रवाहित कर दें । फिर चुपचाप बिना पीछे मुड़कर देखें सीधे अपने घर को चले आयें । आपकी दरिद्रता आपके घर से सदैव के लिए प्रवाहित हो जाएगी । उस दिन के बाद आपके घर में धन की वर्षा होने लगेगी ।।

