HomeAstro Articlesगुरु एवं शनि ग्रह तथा मूंगा रत्न।।

गुरु एवं शनि ग्रह तथा मूंगा रत्न।।

गुरु एवं शनि ग्रह तथा मूंगा रत्न का जीवन में महत्त्व।। Guru Shani And Munga.

 

हैल्लो फ्रेंड्सzzzzz…

क्या आप जानते हैं, की केन्द्रस्थ गुरु पूर्ण कारक ग्रहों की श्रेणी में आता है । लेकिन इस गुरु के उपर अगर शनि की दृष्टि हो तो यह गुरु फिर कारक ग्रह नहीं रह जाता अपितु इसमें शनि के गुण भी आ जाते हैं – इस सूत्र पर ध्यान दें, एक और सटीक सूत्र बताता हूँ।।

यदि किसी ग्रह पर किसी अन्य ग्रह की दृष्टि हो तो उस ग्रह पर जिस ग्रह की दृष्टि होती है उसका भी गुण देखे जाने वाले ग्रह में आ जाती है। हमारे जीवन में नौ रत्नों का बहुत ही महत्व होता है। इनको धारण करने से हम अपने भाग्य के रास्ते की बाधा को काफी हद तक दूर करने में सक्षम हो सकते है।।

अगर आपकी कुंडली में मंगल ग्रह भाग्येश ग्रह की भूमिका में हो तो मंगल का रत्न मूंगा धारण करने से पहले इन बातों का ध्यान अवश्य रखें। मंगल ग्रह का यह रत्न अधिकांश लाल, सिंदूरी, हिंगुली रंग, या गेरुँआ वर्ण का होता हैं। असल मूंगा गोल, चिकना ,कांतीयुक्त तथा भारी होता हैं।।

वैसे तो आज के समय में लैब का टेस्टिंग किया हुआ रत्न उपलब्ध है, जिसमे असली-नकली की पहचान करने को कुछ बचाता नहीं है, फिर भी असली मूंगा की पहचान के लिये उसे दूध में डाला जाये तो दूध में लालिमा दिखाई देने लगता हैं। अर्थात दूध भी लालिमा युक्त मतलब लाल कान्ति युक्त दिखाई देने लगता है।।

परन्तु खन्डित, छिद्रयुक्त, सफेद या कालेधब्बेवाले दूषित मूंगा को पहनने से लाभ की जगह हानि होने की संभावना अधिक रहती हैं। उच्चकोटी का मूंगा मंगलवार को, मंगल की ही होरा में स्वर्ण या तांबे की अंगुठी में जड़वाकर, मंगल के मंत्रों से अभिमंत्रित करके अनामिका अंगुली में धारण करना चाहिये।।

श्रेष्ठ मूंगा धारण करने से प्रेत बाधा (पितृ दोष) से मुक्ती मिलती हैं। भूमि सुख, भातृ सुख मिलता हैं। अल्परक्तचाप (लो ब्लडप्रेशर) वालों के लिए यह रत्न परम उपयोगी सिद्ध होता हैं। यह स्त्रियों को सौभाग्य देने वाला रत्न है। मेष, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ, मीन राशीवालों के लिए मूंगा एक लाभदायक रत्न माना जाता हैं।।

चेतावनीमूंगा के साथ नीलम, गोमेद, लहसुनियाँ नहीं पहनना चाहियें । जिन जातक के ६, ८, १२ वें स्थान में मंगल हो ऐसे जातक को भी मूंगा धारण नहीं करना चाहिए ।।

ज्योतिष के सभी पहलू पर विस्तृत समझाकर बताया गया बहुत सा हमारा विडियो हमारे  YouTube के चैनल पर देखें । इस लिंक पर क्लिक करके हमारे सभी विडियोज को देख सकते हैं – Click & Watch My YouTube Channel.

इस तरह की अन्य बहुत सारी जानकारियों, ज्योतिष के बहुत से लेख, टिप्स & ट्रिक्स पढने के लिये हमारे ब्लॉग एवं वेबसाइट पर जायें तथा हमारे फेसबुक पेज को अवश्य लाइक करें, प्लीज – My facebook Page.

वास्तु विजिटिंग के लिये तथा अपनी कुण्डली दिखाकर उचित सलाह लेने एवं अपनी कुण्डली बनवाने अथवा किसी विशिष्ट मनोकामना की पूर्ति के लिए संपर्क करें ।।

किसी भी तरह के पूजा-पाठ, विधी-विधान, ग्रह दोष शान्ति आदि के लिए तथा बड़े से बड़े अनुष्ठान हेतु योग्य एवं विद्वान् ब्राह्मण हमारे यहाँ उपलब्ध हैं ।।

संपर्क करें:- बालाजी ज्योतिष केन्द्र, गायत्री मंदिर के बाजु में, मेन रोड़, मन्दिर फलिया, आमली, सिलवासा ।।

WhatsAap & Call: +91 – 8690 522 111.
E-Mail :: balajijyotish11@gmail.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments