HomeKal Sarp Yogaमहापद्म आदि कुछ और कालसर्प दोषों के उपाय।।

महापद्म आदि कुछ और कालसर्प दोषों के उपाय।।

महापद्म आदि कुछ और कालसर्प दोषों के द्वारा मिलनेवाले कष्ट एवं उसका सरल उपाय।। kalsarpa Dosha fal And Upay.

हैल्लो फ्रेंड्सzzz.

मित्रों, मैंने अपने पहले लेख में पदम् नामक कालसर्प योग के विषय में वर्णन किया था । अब आज हम महापद्म नामक कालसर्प योग के विषय में बातें करेंगे ।।

जब कुण्डली के छठे स्थान में राहु व बारहवें स्थान में केतु बैठता है तथा बाकी के सभी ग्रह इन दोनों के बीच में बैठे हों तो महापद्म नामक कालसर्प दोष निर्मित होता है ।।

मित्रों, जिस जातक की कुण्डली में ये दोष होता है, वो जातक कर्जे में डूबा रहता है । ऐसा जातक तरह-तरह की बीमारी के कारण दवाईयों में अत्यधिक धन खर्च करता है ।।

ऐसे जातक का अकारण ही लोगों से दुश्मनी होते रहती है जिसके कारण कोर्ट कचहरी के व्यर्थ ही चक्कर लगाना पड़ता है । इस प्रकार जातक भारी कर्जे से दब जाता है ।।

इस दोष को दूर करने अथवा इन मुश्किलों से बचने का आसान उपाय है अमावस्या के दिन पितरों को शांत कराने हेतु दान आदि करें तथा कालसर्प दोष की शान्ति करवायें ।।

मित्रों, तक्षक नाम का कालसर्प योग किसी कुण्डली में तब बनता है जब सातवें स्थान में राहु व लग्न में केतु बैठा हो तथा बाकी के सभी ग्रह इन दोनों के बीच में बैठे हों ।।

ऐसे जातक का दांपत्य जीवन बहुत ही कष्टकारी बन जाता है । सप्तम में राहु मारक प्रभाव युक्त हो जाता है तथा यहां बैठकर राहु अलगाव, मतभेद एवं दांपत्य सुख में कमी करता ही है ।।

मित्रों, कुण्डली में इस प्रकार का राहु जातक को पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा नहीं मिलने देता एवं पार्टनरशिप में धोखा तथा गुप्त रोगों से भयंकर कष्ट आदि होता है ।।

इस दोष को दूर करने अथवा इन मुश्किलों से बचने का बड़ा उपाय आसान है उपाय ये है कि नाग पंचमी के दिन सांपों को दिल खोलकर दूध पिलाएं एवं बन्धक नागों को मुक्त करवायें ।।

मित्रों, अब बात करते है, कर्कोटक कालसर्प योग की । अष्टम में राहु बैठकर कर्कोटक कालसर्प योग का निर्माण करें तो यह इसमें बैठकर दांपत्य जीवन कष्टप्रद भी बनाता है ।।

इस राहू के वजह से वैवाहिक जीवन में अलगाव अथवा तलाक की आशंका अधिक रहती है । जातक का अपने परिवारजनों से हमेशा ही विवाद भी बना रहता है ।।

मित्रों, पैतृक सम्पत्ति से भी ये राहू जातक को कुछ नहीं दिलाता है । अष्टम में राहु यदि 1, 4 एवं 8वीं राशियों में हो तो कन्या जातक को आपरेशन से संतान होना सम्भव होता है ।।

राहु अष्टम में बैठकर पेट संबंधी रोग एवं परेशानी पैदा करता है । ऐसे जातक का किसी काम में मन नहीं लगता है । इस दोष के वजह से इसका अपने पिता के साथ भी अनबन बना रहता है ।।

इसकी शान्ति हेतु सम्पुटित महामृत्युंजय मन्त्र का सवा लाख जप योग्य ब्राह्मणों से करवायें । अपने घर के दरवाजे पर स्वस्तिक एवं अन्य शुभ चिन्हों (शंख-चक्रादि) को लगायें ।।

मित्रों, हम अपने अगले लेख में घातक आदि बाकि के बचे हुए कालसर्प योगों की चर्चा उनके द्वारा मिलनेवाले कष्ट एवं उनके उपाय भी बताएँगे । तो प्लीज हमारे फेसबुक के पेज को लाइक अवश्य करें – My facebook Page.

शँख योग एवं उसके फल – बृहत्पाराशर होराशास्त्रम् के 19वें अध्याय में वर्णित अनेकयोगाध्यायः में ज्योतिष के सभी महत्वपूर्ण योगों का विस्तृत वर्णन किया गया है । जातक के जीवन में इन योगों का क्या असर होता है, इस बात का विस्तृत वर्णन हम कर रहे हैं । तो आइये जानें इस विडियो टुटोरियल में शँख योग एवं उसके फल के विषय में.

ज्योतिष के सभी पहलू पर विस्तृत समझाकर बताया गया बहुत सा हमारा विडियो हमारे  YouTube के चैनल पर देखें । इस लिंक पर क्लिक करके हमारे सभी विडियोज को देख सकते हैं – Click Here & Watch My YouTube Channel.

इस तरह की अन्य बहुत सारी जानकारियों, ज्योतिष के बहुत से लेख, टिप्स & ट्रिक्स पढने के लिये हमारे ब्लॉग एवं वेबसाइट पर जायें तथा हमारे फेसबुक पेज को अवश्य लाइक करें, प्लीज – My facebook Page.

वास्तु विजिटिंग के लिये तथा अपनी कुण्डली दिखाकर उचित सलाह लेने एवं अपनी कुण्डली बनवाने अथवा किसी विशिष्ट मनोकामना की पूर्ति के लिए संपर्क करें ।।

किसी भी तरह के पूजा-पाठ, विधी-विधान, ग्रह दोष शान्ति आदि के लिए तथा बड़े से बड़े अनुष्ठान हेतु योग्य एवं विद्वान् ब्राह्मण हमारे यहाँ उपलब्ध हैं ।।

संपर्क करें:- बालाजी ज्योतिष केन्द्र, गायत्री मंदिर के बाजु में, मेन रोड़, मन्दिर फलिया, आमली, सिलवासा ।।

WhatsAap & Call: +91 – 8690 522 111.
E-Mail :: astroclassess@gmail.com

Balaji Jyotish Kendrahttp://balajijyotish.com
Balaji Jyotish Kendra par Vedic Astrology, Kundli Analysis, Horoscope Reading aur Astro Remedies step-by-step. Online astrology classes, practical training aur expert guidance ke saath apni jyotish knowledge ko professional level tak Pahuchaye. Contact Us.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments