
हैल्लो फ्रेण्ड्सzzz,
मित्रों, इस संसार में धन किस को प्रिय नहीं है । अर्थात यही सब चाहते हैं, कि ज्यादा से ज्यादा धन प्राप्त कर सकें । इसके लिए लोग न जाने तरह-तरह के उपाय करते हैं तरह तरह की परेशानियां उठाते हैं । लेकिन ये लक्ष्मी है, कि किसी को प्राप्त होती है और किसी को नहीं प्राप्त होती है ।।
आज मैं आप लोगों को शुक्रवार के दिन करने वाला स्पेशल ऐसा टोटका बताऊंगा जिसको करने के बाद आपके जीवन में शुद्ध लक्ष्मी का पदार्पण होगा । आप अपने जीवन में अतुलनीय धन प्राप्त कर पाएंगे । आज मैं ऐसा ही टोटका आप लोगों के लिए लेकर के आया हूं ।।
परंतु कोई भी टोटका करने के लिये एक शर्त होता है । वह यह है, कि आप जब भी कोई टोटका करें तो आपको कोई देखे नहीं आपको कोई टोके नहीं । क्योंकि अगर किसी ने आपको कोई भी टोटका करता हुआ देख लिया तो उसका प्रभाव समाप्त हो जाता है और उसका कोई भी शुभ फल आपको प्राप्त नहीं हो पाता है ।।
इसलिए आप जब भी कोई टोटका करें तो इस बात का ध्यान रखें, कि आपको कोई देखे नहीं कोई टोके नहीं । क्योंकि जैसे ही कोई देख लेता है या कोई टोक देता है तो आपको उसका शुभ फल प्राप्त नहीं हो पाता है । इस बात का ध्यान रखें और सावधानीपूर्वक उचित समय और उचित स्थान का चयन करें ।।
मित्रों, वैसे भी यदि माता महालक्ष्मी की आराधना शुक्रवार के दिन की जाए तो उन्हें बहुत जल्दी प्रसन्न किया जा सकता है । एक बार माँ लक्ष्मी भक्त पर प्रसन्न हो जाए तो भक्त धन से मालामाल हो जाते है । करोड़पति बनना है तो शुक्रवार को पूरी श्रद्धा और पूर्ण विश्वास के साथ करें ये टोटके ।।
विश्वास रखें मां लक्ष्मी आपका भण्डार भर देंगी इसमें कोई संसय नहीं है । इसे लगातार 5 शुक्रवार को करें मां लक्ष्मी जरूर कृपा करेंगी । अब आइये आपको हम बताते हैं, कि आपको करना क्या है ।।
मित्रों, आपको करना यह है, कि किसी भी शुक्रवार को कोई भी एक स्टील का ताला खरीद लीजिए । ध्यान रखें, कि ताला खरीदते समय न तो उस ताले को आप खुद खोलें और न ही दुकानदार को खोलने दें । इस ताले को आप शुक्रवार की रात को अपने सोने के कमरे में रख दें । शनिवार सुबह उठकर नहा-धो कर ताले को बिना खोले किसी मन्दिर पर रख दें । जैसे ही वहाँ का कोई भी पुजारी टला खोलेगा, आपकी किस्मत खुल जाएगी ।।

