
हैल्लो फ्रेण्ड्सzzz,
मित्रों, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अमावस्या को एक विशेष तिथि की मान्यता प्राप्त है । मान्यता है, कि इस दिन किए गए टोटके विशेष फल प्रदान करते हैं । मनुष्य का भाग्य बदल देने में ये सरल टोटके समर्थ होते हैं । आप इनमें से किसी भी एक उपाय को करके अपने लिए सौभाग्य के द्वार खोल सकते हैं ।।
वैसे तो अमावस्या शुभ तिथियों में नहीं गिनी जाती है । यह अशुभ और पीड़ा कारक तिथि मानी जाती है । परंतु कुछ ऐसे छोटे-छोटे टोटके बताए गए हैं जिसे अगर अमावस्या के दिन किया जाए तो अकल्पनीय लाभ प्राप्त होते हैं । आज के दिन किए गए टोटके अचूक माने गए हैं और संपूर्ण रूप से शुभ फलदाई होते हैं ।।
ये टोटके जीवन की दशा और दिशा को ही बदल देने का सामर्थ्य रखते हैं । आज हम आप लोगों को ऐसे ही कुछ अचूक टोटके बतलाने वाले हैं, जिसे करते ही आपके जीवन में अद्भुत परिवर्तन नजर आएगा । परंतु किसी भी टोटके को करने के लिए एक शर्त होता है ।।
वह शर्त यह है, कि किसी भी प्रकार का कोई भी टोटका जब आप करते हैं तो कोई आपको कोई देखे नहीं, कोई टोके नहीं इस बात का ध्यान रखें । अगर किसी ने आपको किसी भी प्रकार का टोटका करते हुए देख लिया अथवा किसी ने टोक दिया तो उस टोटके का प्रभाव समाप्त हो जाता है ।।
उस टोटके का कोई भी शुभ फल आपको प्राप्त नहीं होता है । इसलिए जब भी आप कोई टोटका करें तो उचित स्थान और उचित समय का चयन करें । ताकि आपको कोई देखे नहीं कोई टोके नहीं । अब आइये आपको बताते हैं, कि आज अमावस्या के दिन आप क्या कर के अपना किस्मत बदल सकते हैं ।।
मित्रों, आपको करना यह है, कि अमावस्या के दिन एक निम्बू को सुबह घर के मंदिर में साफ करके रख दें । इसके बाद इसे अपने सर पर से सात बार उतारकर चार बराबर भागों में काट लें । फिर रात के समय किसी चौराहे पर जाकर चारों दिशाओं में इसको फ़ेंक दें । अमावस्या के दिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने से भी किस्मत बदल जाता है ।।

