Home Hast Rekha हाथ की रेखाओं में यात्रा और दुर्घटना।।

हाथ की रेखाओं में यात्रा और दुर्घटना।।

Travel and Accident Prediction
Travel and Accident Prediction

यात्रा और दुर्घटना की भविष्यवाणी-हस्त रेखा।। Travel and Accident Prediction.

मित्रों, हस्त रेखा में चद्र पर्वत पर गहरी रेखाएं और जीवन रेखा से महीन रेखाएं जो चंद्र पर्वत की ओर जाती हैं वह रेखाएं यात्रा की रेखाएं कहलाती हैं। कभी कभी छोटी रेखाएं भाग्य रेखा से निकलती हुई चंद्र रेखा की ओर जाती हैं जो यह दर्शाती है, कि व्यक्ति को लाभदायक और बौद्धिक विदेश यात्रा का योग बनता है।।

इसलिये जीवन रेखा में परिवर्तन द्वारा और चंद्र पर्वत में छोटे-छोटे परिवर्तन द्वारा यात्रा रेखा के विषय में जाना जा सकता है। परन्तु कुछ और रेखाओं के परिवर्तन से भी छोटी-छोटी यात्राओं का पता लगाया जा सकता है। रेखाओं के आकार और स्थिति के द्वारा कुछ सामान्य बातें नीचे बता रहा हूँ।।

यदि यात्रा रेखा का अंत छोटे क्रॉस के साथ शुक्र पर्वत पर हो तो इसका मतलब यह होता है, कि व्यक्ति की यात्रा का अंत निराशाजनक होगा। यदि यात्रा रेखा के अंत मे वर्ग हो तो यह दर्शाता है, कि व्यक्ति की यात्रा संकट से भरी होगी। परन्तु यह उसके लिये मृत्यु कारक नही होगी।।

यदि यात्रा रेखा के अंत मे द्वीप हो तो व्यक्ति की कितनी भी छोटी यात्रा हो अंततः वह नुकसानदायक ही होती है। यदि लग्न रेखाएं मणिबंध की ओर आती हुई चंद्र पर्वत की ओर जाएं तो यह शुभ संकेत माना जाता है। यदि ये रेखाएं हथेली को पार करती हुई गुरु पर्वत की ओर जाएं तो व्यक्ति को शक्ति और उच्च पद की प्राप्ति करवाते है। साथ ही ऐसे व्यक्ति की इस प्रकार की यात्राएं लम्बी होगी।।

यदि इस प्रकार की रेखाएं शनि पर्वत की ओर जाएं तो व्यक्ति की यात्रा पूर्णतः विध्वंसक होती है। यदि ये रेखाएं बुध पर्वत पर पहुँचती हैं, तो व्यक्ति को अचानक और अप्रत्याशित धन लाभ होने का योग बनती हैं। यदि ये रेखाएं भाग्य रेखा से मिलते हुये आगे बढती है, तो व्यक्ति की भौतिक यात्राऐं लाभदायक होगी।।

यदि ये खड़ी रेखाएं झुकाव के साथ नीचे कलाई की ओर जाएं तो व्यक्ति की यात्रा दुर्भाग्यपूर्ण होगी।।

हस्त रेखाओं में दुर्घटनायेँ।। accidents in Hast Rekha.

मित्रों, जीवन रेखा और मस्तिष्क रेखा द्वारा दुर्घटनाओं का पता लगाया जा सकता है। यात्रा रेखा और जीवन रेखा के कुछ अन्य बिन्दुओं द्वारा घटनाओं का विवरण समझने का प्रयास करें। यदि किसी एक रेखा का आरंभ शनि पर्वत से होता है और वही रेखा जीवन रेखा पर झुकाव लिए हुए समाप्त हो जाए तो व्यक्ति को आंशिक खतरा होता है।।

यदि इस रेखा का जीवन रेखा या उससे पहले क्रास के साथ अंत हो जाए तो व्यक्ति को बहुत ही गंभीर दुर्घटना से राहत मिल जाती है। यदि यह संकेत शनि पर्वत पर उभरे तो व्यक्ति को जानवर या किसी और कारण से दुर्घटना का सामना करना पड़ेगा। शनि पर्वत से कोई सीधी रेखा जीवन रेखा पर मिलती हो तो यह व्यक्ति को किसी खतरे का संकेत देती है।।

ज्योतिष के सभी पहलू पर विस्तृत समझाकर बताया गया बहुत सा हमारा विडियो हमारे YouTube के चैनल पर देखें । इस लिंक पर क्लिक करके हमारे सभी विडियोज को देख सकते हैं – Watch YouTube Video’s.

इस तरह की अन्य बहुत सारी जानकारियों, ज्योतिष के बहुत से लेख, टिप्स & ट्रिक्स पढने के लिये हमारे ब्लॉग एवं वेबसाइट पर जायें तथा हमारे फेसबुक पेज को अवश्य लाइक करें, प्लीज – My facebook Page.

वास्तु विजिटिंग के लिये तथा अपनी कुण्डली दिखाकर उचित सलाह लेने एवं अपनी कुण्डली बनवाने अथवा किसी विशिष्ट मनोकामना की पूर्ति के लिए संपर्क करें।।

किसी भी तरह के पूजा-पाठ, विधी-विधान, ग्रह दोष शान्ति आदि के लिए तथा बड़े से बड़े अनुष्ठान हेतु योग्य एवं विद्वान् ब्राह्मण हमारे यहाँ उपलब्ध हैं।।

सिलवासा ऑफिस:- बालाजी ज्योतिष केन्द्र, गायत्री मंदिर के सामने, मेन रोड़, मन्दिर फलिया, आमली, सिलवासा।।

सिलवासा ऑफिस में प्रतिदिन मिलने का समय:-
10:30 AM to 01:30 PM And 05:30 PM to 08:30 PM.

WhatsAap & Call: +91 – 8690 522 111.
E-Mail :: [email protected]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!